गोटेगांव में निकली कलश यात्रा, मंत्री प्रहलाद पटेल भी शामिल:नगर देवता ठाकुर बाबा मंदिर में बड़ी संख्या में इकट्‌ठा हुए श्रद्धालु

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में रविवार को नगर देवता ठाकुर बाबा मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिसमें कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल भी शामिल हुए। शोभायात्रा ठाकुर बाबा मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। यात्रा में ढोल-नगाड़ों की थाप, आतिशबाजी और मनमोहक नृत्य का विशेष आकर्षण रहा। मंदिर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की गई। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, क्षेत्रीय विधायक महेंद्र नागेश और युवा समाजसेवी प्रबल पटेल सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे। मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि यह अद्भुत आयोजन तीन पीढ़ियों से चला आ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *