गोड्‌डा के अडाणी प्लांट के कर्मियों का हंगामा:कर्मचारियों में कंपनी बदलने को लेकर नाराजगी, प्रबंधन बोला- नाम बदल रहा सुविधाएं नहीं होगी कम

गोड्डा में स्थित अडाणी पावर प्लांट के बाहर कर्मचारियों ने हंगामा किया। ये वो कर्मचारी थे, जिनकी जमीन प्लांट में गई है। नाराज कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें 2016 से इनोव प्राइवेट लिमिटेड में अस्थाई नौकरी पर रखा गया था। अब अचानक उन्हें रिद्धि सिद्धि लिमिटेड कंपनी में ट्रांसफर किया जा रहा है। उनका आरोप है कि जमीन के बदले अडाणी में स्थायी नौकरी देने की बात कही गई थी। स्थायी नौकरी के लिए 5 साल से इंतजार नाराज कर्मचारियों में शामिल रागनी झा ने बताया कि उन्होंने 5 लाख 50 हजार रुपए देकर नौकरी ली थी। 5 साल इंतजार के बाद भी स्थायी नौकरी नहीं मिली। 30 मार्च को सभी कर्मचारियों को रिद्धि सिद्धि लिमिटेड में ट्रांसफर करने का नोटिस मिला। नाम बदल रहा सुविधाएं नहीं इधर, कंपनी के अधिकारी का कहना है कि इनोव प्राइवेट लिमिटेड का कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने के कारण कर्मचारियों को रिद्धि सिद्धि लिमिटेड में ट्रांसफर किया गया है। उन्होंने बताया कि नई कंपनी में कर्मचारियों को बेहतर वेतन और सुविधाएं दी जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *