गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर में आग लगने से गोविंदपुर निवासी श्यामसुंदर पासवान का घर का सारा समान जलकर राख हो गया । वहीं इस घटना की सूचना पाकर स्थानीय मेहरमा थाना के थाना प्रभारी नीतीश अश्विनी के निर्देश पर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची व पीड़ित परिवार एवं आस-पास के लोगों से घटना की जानकारी ली। इधर आग लगने से पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। क्या है पूरी घटना श्यामसुंदर पासवान ने बताया कि अपने बेटी की शादी तय करने के लिए बीस हजार रुपए रखा था,जो कि वह भी जलकर राख हो गया। खाने की अनाज एवं कपड़ा सहित आवश्यक कागजात भी जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की रौद्र रूप काफी भयावह था। जिस कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था, लेकिन ग्रामीणों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद अंत में आग पर काबू पाया गया। नहीं पहुंची दमकल की गाड़ी वहीं ग्रामीणों ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में दमकल की गाड़ियां नहीं रहने पर आग लगने के बाद काफी परेशानियां होती है। उन्होंने स्थानीय प्रखंड प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से अग्निशमन वाहन की गाड़ियां की मांग की है ताकि आगजनी की घटनाएं पर आग पर काबू पाया जा सके। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।


