गोड्डा जिले के कैथाटीकर गांव में एक 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। राहुल दास नाम का यह छात्र सड़क किनारे बने पोखर नुमा गड्ढे में गिर गया था। स्थानीय लोगों ने उसे गड्ढे से निकाला और परिजनों को सूचित किया। परिजन तुरंत बच्चे को गोड्डा सदर अस्पताल ले गए। मृतक के पिता कांग्रेस दास के अनुसार, अस्पताल पहुंचने पर न तो कोई डॉक्टर मिला और न ही इमरजेंसी वार्ड में कोई चिकित्सक मौजूद था। कुछ देर बाद जब डॉक्टर आए, तब उन्होंने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सिविल सर्जन ने आरोप किया खारिज गोड्डा के सिविल सर्जन अनंत झा ने डॉक्टरों की अनुपस्थिति के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कभी नहीं होता कि अस्पताल में डॉक्टर न हों। उन्होंने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।मृतक राहुल गुम्मा सिकटिया स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था।


