गोड्‌डा में सांप के काटने से भाई-बहन की मौत:जमीन पर सोते वक्त सांप ने डसा, अस्पताल ले जाने की जगह झाड़फूंक के लिए ले गए परिजन

गोड्डा में शुक्रवार की देर रात सांप के डसने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों भाई-बहन थे। बच्चे घर में जमीन पर सोए थे और इसी दौरान कमरे में एक जहरीला सांप घुस आया और बच्चों को डस लिया। घटना गोड्‌डा प्रखंड के सैदापुरा गांव की है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल की जगह बच्चों को झाड़फूंक के लिए ले गए। हालांकि, झाड़-फूंक से कोई सुधार नहीं होने पर परिवार के सदस्य बच्चों को लेकर गोड्डा सदर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान स्तुति कुमारी (9) और आदित्य कुमार (6) के रूप में की गई। मृतकों की मां प्रियंका कुमारी ने बताया कि शुक्रवार की रात को उनके दोनों बच्चे खाना खाकर घर में अलग-अलग जमीन पर सो रहे थे। काफी समय बाद अस्पताल ले गए परिजन रात के अंधेरे में एक जहरीले सांप ने दोनों बच्चों को डस लिया। सांप के काटने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें पहले झाड़-फूंक करवाने के लिए ले गए। यहां स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं होने पर परिजन बच्चों को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत इलाज शुरू किया। लेकिन दुर्भाग्यवश, आदित्य कुमार ने रात में ही दम तोड़ दिया। परिजन आदित्य के शव को लेकर घर वापस चले गए। वहीं, स्तुति का अस्पताल में इलाज जारी रहा। इधर, स्तुति की बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। उसे भागलपुर ले जाया जाता, इससे पहले ही शनिवार सुबह करीब 4 बजे बच्ची ने भी दम तोड़ दिया। चार बच्चों में अब दो ही बचे, पिता करते हैं मजदूरी प्रियंका कुमारी के चार बच्चों में अब दो ही बचे हैं। बच्चों के पिता हीरालाल राउत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस दोहरे सदमे से परिवार पूरी तरह से टूट गया है। घटना की जानकारी मिलने पर गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने तत्काल पीड़ित परिवार से संपर्क किया और 50 हजार रुपए की तत्काल आर्थिक सहायता दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *