गोदड़ी वाला धाम पहुंचे सीएम साय,देवरी साहब में टेका माथा:संत युधिष्ठिर लाल ने किया भोग साहब का समापन, विभिन्न जिलों से श्रद्धालु पहुंचे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गोदड़ी वाला धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा साहब की देवरी साहब में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। गोदड़ी वाला धाम में संत बाबा हरदास राम साहब के 34वें वर्षी महोत्सव में मुख्यमंत्री के साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक मोतीलाल शाहू भी मौजूद थे। सभी ने प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। गोदड़ी वाला धाम में तीसरे दिन देशभर से संत महात्मा आए और सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। शहर के पंचायत मुखिया, प्रतिनिधि मंडल और महिला मंडल ने शाम 5 बजे भजन प्रस्तुत किए। राजकोट से आए कशिश और फ्रांसी ने माता और बाबा पर भजन गाए। मुंबई से लता भक्तानी और नागपुर से सुशील भगत ने भी भजन प्रस्तुत किए। सिंधी डॉक्टर फोरम ने निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया भोग साहब का समापन संत युधिष्ठिर लाल ने किया। रायपुर, तिल्दा, भाटापारा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, धमतरी, दुर्ग, भिलाई जैसे कई जगहों से श्रद्धालु आए और संतों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान सिंधी डॉक्टर फोरम ने निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया। कार्यक्रम देर रात तक चला और सुबह 5 बजे पल्लव साहब ने महंत देवी दास और महंत अम्मा देवी के साथ कार्यक्रम समाप्त किया। समाज के जनप्रतिनिधि जैसे सुंदरानी, सतीश थोरानी, संजय श्रीवास्तव, अमर गिदवानी, सचिन मेघानी, अनामिका सिंह, मनोज जांगड़े, विनय निर्मलकर, किशोर आहूजा, ललित जय सिंह, तेज कुमार बजाज, मनीष थरानी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और संतों से आशीर्वाद लिया। यह जानकारी दरबार के सेवादारों अमर गिदवानी, सतीश थोरानी, पवन प्रीतवानी, दिलीप इसरानी, गन्नू काशवानी, राजेश थौरानी, ईश्वर कोडवानी, महेश हरजानी, नितेश छुगानी, कमल खूबचंदानी, राज बजाज ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *