उपरवाह| शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोपालपुर स्कूल में बाल संसद का गठन किया गया। जिसमें कक्षा आठवीं से प्रधानमंत्री लाभांशी, उप प्रधानमंत्री पूर्वा विश्वकर्मा, स्वच्छता मंत्री कक्षा छठवीं से कबीर ठाकुर, उप स्वच्छता मंत्री नम्रता वर्मा, कक्षा आठवीं से जल व पर्यावरण मंत्री हर्ष वर्मा, कक्षा सातवीं से स्वास्थ्य मंत्री समर वर्मा, बागवानी मंत्री कक्षा आठवीं से विराट यादव, सांस्कृतिक मंत्री श्रुति बंधे, शिक्षा मंत्री साक्षी वर्मा, खेल मंत्री मनीष यादव, अनुशासन मंत्री कल्पना को बनाया गया है। इसी तरह कक्षा आठवीं का कप्तान आदित्य प्रजापति, उपकप्तान हर्षिता ठाकुर, कक्षा सातवीं का कप्तान ओंकार ठाकुर, उपकप्तान वैशाली यादव, कक्षा छठवीं का कप्तान वर्षा ठाकुर, उपकप्तान वैभव यादव को बनाया गया। सभी को शपथ दिलाई गई।


