गोपाल भार्गव बोले- सारे नियम-कानून ब्राह्मणों के खिलाफ बन रहे:सागर में कहा- संवैधानिक व्यवस्था में हम पीछे धकेले जा रहा, सबको संगठित होना पड़ेगा

सागर में भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के बयान का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह कह रहे हैं कि तमाम संगठनों का एक ही लक्ष्य है कि ब्राह्मणों को मारो, दबाओ, इनसे बदला ले लो। सारे नियम-कानून ब्राह्मणों के खिलाफ ही बन रहे हैं। इसलिए हम सभी को संगठित होना पड़ेगा। संगठन में शक्ति होती है। हम संगठित हुए तो हमें कोई दबा नहीं सकता है। पूर्व मंत्री भार्गव के इस बयान ने राजनीति गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। दरअसल, रविवार को पूर्वमंत्री गोपाल भार्गव रविंद्र भवन में आयोजित ब्राह्मण समाज के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश की परिस्थितियां बदल रही हैं। कहा- हम पीछे धकेले जा रहे
भार्गव ने कहा कि सारे समाज व वर्ग एक हैं और संगठित हैं, इसलिए चारों तरफ उनकी सुनी जाती है। हम बिखरे हुए हैं, वोट बैंक नही हैं, इसलिए संवैधानिक व्यवस्था में हम पीछे धकेले जा रहे हैं। ब्राह्मण सभी की नजरों में खटक रहे हैं। उन्होंने आगे कहा है कि पहले हमारे अधिकारी होते थे, सीएम होते थे और आधी कैबिनेट होती थी। लेकिन अब गिने-चुने लोग ही बचे हैं। स्थितियों को देखते हुए सभी को संगठित होना पड़ेगा। बहुत चिंतित रहता हूं। रात में नींद नहीं आती है। आज जिस तरह के फैसले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत रहने के लिए अपने लोग वहां पहुंचने चाहिए। चाहे वह किसी भी पार्टी से हो। उन्होंने ब्राह्मण समाज से एकजुट होने का आह्वान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *