अमृतसर सिटी| मजीठा रोड पर गोपाल मंदिर चौक हर दिन जाम से जूझ रहा है। यह चौक कई कॉलोनियों को जोड़ता है। यहां से बटाला रोड और मजीठा रोड की तरफ रास्ते जाते हैं। चौक के पास कई निजी अस्पताल हैं। गोपाल मंदिर भी यहीं स्थित है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस रास्ते से गुजरते हैं। दुकानदारों ने सड़क और फुटपाथ पर अवैध कब्जा कर रखा है। इनके ग्राहक बीच सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं। इसी चौक पर रेहड़ी वालों ने भी सड़क पर ही कब्जा जमा रखा है। जब जाम लगता है, तब भी वे रेहड़ियां नहीं हटाते। कोई कुछ कहे तो उल्टा बहस करते हैं। वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है। कई बार लोग जाम में फंसे रहते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण तुरंत हटाया जाएं।


