कवर्धा| ग्राम मजगांव में कांग्रेस शासन काल के दौरान 12 लाख से अधिक की राशि खर्च कर गोबर से पेंट बनाने यूनिट की स्थापना की गई थी, जहां डेढ़ साल से ताला लटका रहा है। कार्यों गोबर से बने पेंट व मशीन अब धूल खा रही है। इसे शुरू करने लोग शासन प्रशासन भी ध्यान नही दे रहा है। महिला समूह के सदस्य अब अन्य कार्यों में व्यस्त हैं।


