रायपुर | राजधानी पुलिस ने जुए के एक बड़े फड़ पर कार्रवाई की है। न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने गोमती विहार स्थित एक घर में छापा मारकर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने 1 लाख 66 हजार रुपए के साथ ताशपत्ती भी जब्त की है। सूचना पर टीम ने गोमती विहार के गोल्डन स्टेट स्थित एक घर में छापा मारा। यहां कुल 10 लोग ताशपत्ती में दांव लगा रहे थे। इनमें गोमती विहार निवासी तजिन्दर सिंह भाटिया, महावीर नगर निवासी विकास मोटवानी, बोरियाखुर्द निवासी राज कुमार शुक्ला, श्रीनगर(गुढ़ियारी) निवासी विजय कुमार अग्रवाल, मोवा निवासी मुगराज मंगताने, महावीर नगर निवासी विनोद लालवानी, श्याम नगर निवासी संदीप प्रेमचंदानी, गांधी नगर (गुढ़ियारी) निवासी ब्रिजेश शर्मा, पंडरी निवासी मनोज लाल, शिवानंद नगर निवासी राजेश मंधानी शामिल हैं।


