गोमांस पर बवाल…:कांग्रेस ने कहा- भाजपा करती है पाप, भाजपा ने अपने ही नगर निगम के मत्थे मढ़ा दोष

जिंसी में पिछले महीने शुरू हुए नगर निगम के स्लॉटर हाउस में गोमांस पाए जाने पर राजधानी में सियासी उबाल आ गया है। कांग्रेस ने माता मंदिर स्थित नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया। सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पूर्व पार्षद अमित शर्मा समर्थकों के साथ निगम मुख्यालय पहुंचे और स्लॉटर हाउस पर बुलडोजर चलाने की मांग की। अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी इस कृत्य के लिए भाजपा को ही जिम्मेदार ठहराया। इधर, भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधि इसके लिए निगम प्रशासन को जिम्मेदार बताते हुए जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। हालांकि निगम के अधिकारी पुलिस की डिटेल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। मामला 17-18 दिसंबर की रात सामने आया था। तब हिंदूवादी संगठनों के सदस्यों ने पीएचक्यू के सामने मांस ले जा रहे एक कंटेनर को रोका था। तब दो युवकों को पकड़ा गया था। कंटेनर में भोपाल स्लॉटर हाउस से जारी मीट सर्टिफिकेट मिला था, जिसके आधार पर पुलिस ने ट्रक और मांस को जाने दिया था। बाद में जब्त नमूनों में गोमांस की पुष्टि हुई है। कांग्रेस ने निगम मुख्यालय घेरा, बुलडोजर कार्रवाई की मांग, पुलिस रिपोर्ट का इंतजार घटना के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार ही जिम्मेदार
भाजपा से जुड़े लोग ही इस तरह के पाप के काम करते हैं। ट्रिपल इंजन की सरकार ही इस घटना के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है। नगर निगम के स्लॉटर हाउस मे गोमांस मिलने की घटना निंदनीय है। जो गलत है, वह गलत है। भाजपा के लोग गो संरक्षण के नाम पर केवल राजनीति करते हैं।
-आरिफ मसूद, कांग्रेस विधायक एमआईसी में चुपचाप दे दी स्लॉटर हाउस की अनुमति
स्लॉटर हाउस की अनुमति का प्रस्ताव निगम परिषद में नहीं लाया गया। चुपचाप एमआईसी में इसकी अनुमति दे दी गई। जितनी बड़ी मात्रा में गोमांस मिला है उसका मतलब है कि 650 से अधिक गायों का वध हुआ है। भाजपा शासित निगम ही इसके लिए जिम्मेदार है।
-योगेंद्र गुड्‌डू चौहान, कांग्रेस पार्षद मंत्री, सांसद-विधायक बोले- किसी को बख्शेंगे नहीं सरकार और पुलिस प्रशासन को इस बात की जांच करना चाहिए कि आखिर वो कौन लोग हैं, जो शहर के भीतर गोकशी को संरक्षण दे रहे हैं। ऐसे सभी लोगों को कठघरे में खड़ा करना चाहिए, चाहे वे कितने ही प्रभावशाली क्यों न हों? मेरे महापौर कार्यकाल में शहर के भीतर कहीं भी स्लॉटर हाउस की अनुमति नहीं दी गई, क्योंकि हमें इस तरह की घटना की आशंका थी। -आलोक शर्मा, सांसद इस जघन्य कृत्य में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसी सजा दिलाई जाएगी, जो समाज में स्पष्ट और सशक्त नजीर बने। शासन-प्रशासन संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी। -विश्वास सारंग, मंत्री यह निगम प्रशासन के लिए शर्म की बात है कि शहर के भीतर सरकारी स्लॉटर हाउस में गोमांस मिल रहा है। निगम के लचर सिस्टम और लापरवाही से यह कृत्य हुआ है। निगम मॉनिटरिंग नहीं कर सकता तो इसे बंद कर दिया जाए। -कृष्णा गौर, राज्य मंत्री
2015 से स्लॉटर हाउस का विरोध कर रहा हूं। आधुनिक स्लॉटर हाउस के नाम पर न केवल गो माता बल्कि अन्य पशुओं की भी अवैध कटाई होगी और भोपाल मांस की मंडी बन जाएगा। सरकार इस पर कार्रवाई करेगी। -रामेश्वर शर्मा, विधायक
आधुनिक स्लॉटर हाउस के नाम पर जिस तरह का मामला सामने आया है, यह बहुत गंभीर लापरवाही है। हर एक दोषी की पहचान की जाएगी। किसी भी दोषी को सरकार नहीं बख्शेगी। -भगवानदास सबनानी, विधायक 2015-16 में बैरसिया में स्लॉटर हाउस लाने की कोशिश हुई थी। हमने इसी आशंका के कारण विरोध किया था। निगम को सख्त कार्रवाई करना चाहिए। -विष्णु खत्री, भाजपा विधायक पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम प्रशासन कार्रवाई करेगा। एमआईसी में क्या प्रस्ताव आया था, उसकी फाइल मुझे देखना पड़ेगी। -मालती राय, महापौर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *