गोरखपुर को 1533 करोड़ रुपए की मिलेगी सौगात:5 बड़े प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे CM योगी, साल 2025 का होगा पहला तोहफा

गोरखपुर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1533 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे। गुरुवार को जनता इंटर कॉलेज, चरगांवा में आयोजित कार्यक्रम में 53.73 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और 1478.80 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इन प्रोजेक्ट्स का होगा लोकार्पण
1. राजकीय कृषि विद्यालय, चरगांवा
• प्रशासनिक भवन: 9.88 करोड़ रुपए।
• किसान हॉस्टल: 9.08 करोड़ रुपए।
• इनसे 200 किसानों को एक साथ प्रशिक्षण देने की सुविधा।
2. क्षेत्रीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला, नथमलपुर:
• 24.44 करोड़ रुपए की लागत से तैयार।
• खाद्य पदार्थों और दवाओं की गुणवत्ता जांच के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश को मिलेगा लाभ।
3. राप्ती नदी तटबंध सुदृढ़ीकरण (नौसढ़-कालेसर):
• 6 किमी तटबंध पर 10.28 करोड़ रुपए खर्च।
• बाढ़ सुरक्षा और यातायात सुगमता।
इन प्रोजेक्ट्स का होगा शिलान्यास
1. राप्ती नदी पर दो नए पुल (अप और डाउन स्ट्रीम):
• अप स्ट्रीम पुल: 103.93 करोड़ रुपए।
• डाउन स्ट्रीम पुल: 117.99 करोड़ रुपए।
• गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर यातायात सुगम होगा।
2. सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण:
• गोरखपुर-पिपराइच मार्ग (19.5 किमी): 917.40 करोड़ रुपए।
• चारफाटक-असुरन मार्ग (2.6 किमी): 278.89 करोड़ रुपए।
• गोरखपुर-खजनी-सिकरीगंज मार्ग (13 किमी): 60.59 करोड़ रुपए।
• इन परियोजनाओं से गोरखपुर में रोड कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।
गोरखपुर के विकास को मिली नई रफ्तार
राजकीय कृषि विद्यालय के नवनिर्मित भवनों से किसानों को आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण मिलेगा। क्षेत्रीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला खाद्य और दवा गुणवत्ता जांच के लिए बड़ा केंद्र बनेगी। राप्ती नदी तटबंध और नई सड़क परियोजनाएं न केवल कनेक्टिविटी सुधारेंगी बल्कि क्षेत्र में रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी पैदा करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *