गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और प्रो कबड्डी लीग में यू मुंबा के कप्तान सुनील कुमार का आगमन हुआ। उनके गोरखपुर पहुंचने पर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुनील कुमार न सिर्फ प्रो-कबड्डी लीग में अपनी कप्तानी के लिए जाने जाते हैं, बल्कि वे पूर्वोत्तर रेलवे और भारतीय रेलवे कबड्डी टीम के भी कप्तान हैं। प्रो कबड्डी लीग में सबसे सफल कप्तान की उपलब्धि भी सुनील के पास है। इस मौके पर भास्कर रिपोर्टर ने उनसे उनकी खेल यात्रा, डाइट प्लान और युवाओं के लिए संदेश को लेकर खास बातचीत की। पढिए पूरा इंटरव्यू
रिपोर्टर : गोरखपुर में आपका स्वागत है
खिलाड़ी : जी धन्यवाद!
सवाल : आप अपनी जर्नी बताए
जवाब : हमारी जर्नी तो बहुत पहले स्टार्ट हो चुकी थी मैं 6 साल से प्रो कबड्डी लीग का कप्तान हूं, 4 साल से NER का कप्तान हूं। लंबे समय से कप्तानी करना मेरे लिए गर्व की बात है, लेकिन इसके पीछे कड़ी मेहनत और अनुशासन सबसे बड़ा कारण है।
सवाल : अपना डायट प्लान बताइए
जवाब : डायट प्लान तो अलग-अलग होता है। कैंप और कंपटीशन होता है तो हमारा अलग-अलग डाइट प्लान होता है। हमारा डाइट प्लान न्यूट्रिशन बनाते हैं कि हमें कब-कब क्या लेना चाहिए।
सवाल : चीन में हुए एशियन गेम में गोल्ड मैडल जीतकर कितना मोटिवेट हुए ?
जवाब : 2023 में चीन में एशियन गेम में वहा पर मैं इंडियन टीम का वाइस कैप्टन था, और टीम ने गोल्ड मैडल जीता था। एशियन गेम्स में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना मेरे करियर का यादगार पल रहा। पूरी टीम के शानदार प्रदर्शन से यह सफलता मिली।
सवाल : जो युवा खिलाड़ी कबड्डी के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं उनको आप क्या संदेश देंगे ?
जवाब : उनके लिए तो मैं कहूंगा, अच्छी प्रैक्टिस करो, अच्छी डाइट लो, कभी भी शॉर्टकट का रास्ता मत चुनो, हमेशा अनुशासन में रहना चाहिए साथ ही कोच और माता-पिता का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ो।
मैं मानता हूँ कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और कोच व माता-पिता का सहयोग हमेशा साथ होना चाहिए।
रिपोर्टर : बहुत- बहुत धन्यवाद अपना समय देने के लिए खिलाड़ी : थैंक्यू सो मच


