सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को दोपहर बाद 3:30 बजे गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रैन बसेरा में जरूरतमंद लोगों में कंबल बांटे। इसके बाद विरासत गलियारा पहुंचे। यहां निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद गोरखनाथ मंदिर जाएंगे और खिचड़ी मेले की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सीएम सोमवार को दोपहर बाद वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित विधायक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। सीएम ने खोराबार क्षेत्र में स्थित तालकंदला में निर्माणाधीन एनसीसी एकेडमी का निरीक्षण करेंगे। 2 तस्वीरें देखिए… सीएम योगी से चॉकलेट पाकर प्रफुल्लित हुए बच्चे रविवार को आंबेडकर पार्क में सैर सपाटे पर आए बच्चों की खुशी उस वक्त देखते बनी जब देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री खुद उनसे मिलने पहुंच गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्नेहाशीष और चॉकलेट पाकर बच्चे बेहद प्रफुल्लित हुए और एकस्वर में बोल पड़े- थैंक्यू महाराज जी। रविवार को गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर दोपहर बाद जैसे ही सर्किट हाउस परिसर स्थित हेलिपैड पर उतरा तो उनकी नजर समीप के आंबेडकर पार्क गेट पर उन्हें देखने जुटे बच्चों पर पड़ गई। जयकारा लगाते बच्चों को देखकर सीएम योगी मुस्कुराते हुए उनकी तरफ बढ़ चले। आंबेडकर पार्क गेट के पास जाकर उन्होंने गेट के दूसरी ओर खड़े बच्चों को खूब दुलारा। उनसे आत्मीयता से बात की और स्नेह, आशीर्वाद के साथ उन्हें चाकलेट भी दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….


