गोरखपुर में छात्र ने रच दी किडनैप की साजिश:ऑनलाइन गेम में पिता-बहनोई के गवाएं 12 हजार रुपए, पुलिस की जांच में खुली पोल

गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। माड़र गांव के हाईस्कूल छात्र अमन निषाद ने ऑनलाइन सट्टा गेम में 12 हजार रुपये गंवाने के बाद अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी। पुलिस की जांच में पूरा सच सामने आया, जिसने न सिर्फ स्वजनों बल्कि पुलिस को भी हैरान कर दिया। अपहरण की झूठी कहानी
अमन ने अपने परिवार को बताया कि बुलेट सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर बस्ती ले जाकर उससे 12 हजार रुपये छीन लिए। स्वजनों ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की, लेकिन जांच में मामला कुछ और ही निकला। पैसे कहां से आए थे?
अमन की बहन की शादी चिलुआताल थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर माफी निवासी सोनू निषाद से हुई है। बहन प्रसव के लिए मायके में थी, इसलिए सोनू ने अमन के खाते में 13 हजार रुपये भेजे थे। लेकिन अमन ने सट्टा गेम खेलने की लत में 12 हजार रुपये गंवा दिए। ऐसे रची साजिश
अपना झूठ छिपाने के लिए अमन ने घर से 200 रुपये लेकर साइकिल से सहजनवां पहुंचा। वहां से ऑटो से खलीलाबाद और फिर बस्ती गया। जब उसके पास पैसे खत्म हो गए, तो उसने पुलिस चौकी जाकर मदद मांगी। एक सिपाही ने उसे 100 रुपये दिए, जिसके बाद वह बस से वापस सहजनवां आया और घर पहुंचकर अपहरण की झूठी कहानी गढ़ दी। सहजनवां थाना प्रभारी विशाल उपाध्याय ने बताया कि जांच के दौरान सच्चाई सामने आई। अमन ने सट्टा गेम में हारने के डर से यह झूठी कहानी बनाई थी। मामले के खुलासे के बाद स्वजन भी स्तब्ध हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *