गोरखपुर में झूठ बोलकर युवती को फंसाया:दूरी बनाई तो शादीशुदा युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी अश्लील फोटो-वीडियो

गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र में एक युवती को ब्लैकमेल कर पैसा वसूलने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया। गुरुवार को गोरखनाथ पुलिस ने आरोपी अहमदनगर, चक्सा हुसैन निवासी समीर खान उर्फ जिगर खान (26) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वीवो मोबाइल फोन बरामद हुआ है। युवती मुंबई में करती है जाॅब पीड़ित महिला ने उसके खिलाफ गोरखनाथ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इलाके की रहने वाली महिला ने बताया कि समीर खान ने उनकी बेटी से नजदीकियां बढ़ाकर उसका निजी फोटो और वीडियो तैयार कर लिया। बाद में जब युवती को ज्ञात हुआ कि आरोपी शादीशुदा है, तो उसने उससे दूरी बना ली। इसी बीच युवती की नौकरी मुंबई में लग गई और वह वहां चली गई। आरोप है कि युवती के मुंबई जाने के बाद आरोपी लगातार उसकी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रुपये की मांग करता रहा। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डर के कारण पीड़िता की मां ने उसे 5 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद भी आरोपी ने युवती के फोटो और वीडियो व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिए। गोरखनाथ थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *