गोरखपुर में न्यू ईयर को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। गिफ्ट्स की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। हर कोई अपने पसंदीदा लोगों के लिए यूनिक गिफ्ट की तलाश में है। न्यू ईयर पर वर्षों से ग्रीटिंग कार्ड देने की जो परंपरा चली आ रही है उसमें थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। मार्केट में इस बार ग्रीटिंग कार्ड के बजाय बॉक्स उपलब्ध हैं। जिसमें कोटेशन के रूप में प्यारे संदेश लिखे रह रहे। इसके अलावा कस्टमाइज्ड ग्रीटिंग कार्ड की डिमांड भी काफी ज्यादा है। जिसमें लोग फोटो लगवाते हैं। साथ ही म्यूजिकल फोटो फ्रेम को भी लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ग्रीटिंग बॉक्स में होता स्पेशल मैसेज न्यू ईयर पर ग्रीटिंग कार्ड देने का ट्रेंड अब थोड़ा बदल गया है। मार्केट में अब ग्रीटिंग बॉक्स में काफी ज्यादा डिमांडिंग है। इसकी खासियत यह है कि इसमें बहुत से अच्छे- अच्छे कोटेशन लिखे होते हैं। अंदर और बाहर दोनों तरफ से देखने में बेहद खूबसूरत नजर आता है। बॉक्स के अंदर कोई गिफ्ट रखने की जगह भी होती है। इसके इस्तेमाल से गिफ्ट और ग्रीटिंग कार्ड देने का एक साथ दो काम हो जाता है। कस्टमाइज्ड ग्रीटिंग कार्ड करता अट्रैक्ट इसके अलावा कस्टमाइज्ड ग्रीटिंग कार्ड की डिमांड भी काफी ज्यादा देखी जा रही है। इसमें लोग जिनको ग्रीटिंग देना होता है या तो उनकी फोटो लगवाते हैं या फिर अपने साथ वाली फोटो लगवाना पसंद करते हैं। बैंक रोड स्थित आर्चिज गिफ्ट शॉप के शॉप कीपर नवाज ने बताया- आजकल लोग नॉर्मल गिफ्ट कार्ड से ज्यादा ग्रीटिंग बॉक्स को पसंद कर रहे हैं। या तो फिर ग्रीटिंग कार्ड में फोटो लगवा कर कस्टमाइज्ड करवाते हैं। अंब्रेला कपल गिफ्ट है नया नवाज ने बताया- ग्रीटिंग के अलावा नई तरह के गिफ्ट्स का डिमांड भी काफी ज्यादा है। जिसमें इस समय एक नया आइटम अंब्रेला कपल को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया- इसमें लाइट के साथ म्युजिक भी बजता है। अंदर लगे कपल का स्टैचू काफी ज्यादा अट्रैक्ट करता है। म्यूजिकल फोटो फ्रेम को काफी पसंद कर रहे लोग वहीं म्यूजिकल फोटो फ्रेम को भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। मनीष श्रीवास्तव ने बताया- इसमें चार साइड चार फोटो लगे रहते हैं और चाभी भरने पर चारो ओर घूमता है। साथ में म्युजिक भी बजता है। इस वजह से यह लोगों का ध्यान खींच रहा है। बुरी नजर से बचाएगा ‘इविल आई शोपीस’ इसके साथी ही ‘इविल आई शोपीस’ को भी लोग काफी ज्यादा खरीद रहे हैं। न्यू ईयर पर अपने पसंदीदा लोगों को बुरी नजर से बचाने के लिए इसे गिफ्ट के तौर पर दे रहे हैं। नवाज ने बताया- इसके अलावा मार्बल डस्क शो पीस, डूम लाइटिंग शो पीस, म्युजिकल फोटो फ्रेम, मैनुअल फ्रेम, लैम्प फोटो फ्रेम और अन्य गिफ्ट को पसंद किया जा रहा है। गिफ्ट्स और उसके रेट ग्रीटिंग कार्ड कस्टमाइज्ड 125- 3000 रुपए LED शोपीस- 299- 599 रुपए
गिफ्ट हैंपर- 799 रुपए
कैलेंडर- 450 रुपए
पेन स्टैंड- 295-1000 रुपए
इविल आई शोपीस- 599-1299 रुपए
लाइटिंग लैंप फोटो फ्रेम- 899-1200 रुपए
म्युजिकल फोटो फ्रेम- 499 रुपए
श्रीराम चरण पादुका- 799 रुपए
डूम लाइटिंग शो पीस- 599 रुपए
टेड्डी- 399- 2500 रुपए
सेंटेड कैंडल- 799 रुपए
शॉर्ट ग्लास- 599 रुपए


