गोरखपुर में प्रेमी की हत्या, गर्लफ्रेंड को पुलिस ने उठाया:खाना छोड़कर बात करने निकला था, खेत में खून से लथपथ लाश मिली

गोरखपुर में 26 साल के युवक की हत्या कर दी गई। मां के मुताबिक, बुधवार रात खाना खाते वक्त उसकी गर्लफ्रेंड ने फोन कर उसे बुलाया। उसने खाना छोड़ दिया और मां से थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर घर से निकल गया। युवक रातभर लौटा नहीं। सुबह राहगीरों ने उसका शव गेहूं के खेत में देखा। लाश मिट्टी से सनी हुई थी। मुंह से खून निकल रहा था और सिर पर गहरे जख्म थे। खेत में करीब 10 फीट के दायरे में संघर्ष के निशान दिखे। ऐसा लग रहा था कि युवक को मारने से पहले काफी तड़पाया गया। विशाल यादव की लाश मिलने के बाद परिवार ने गर्लफ्रेंड, उसके पिता और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है और थाने में पूछताछ जारी है। मामला सहजनवां थाना क्षेत्र के जोगिया कोल कटाई टीकर का है। विशाल की अभी शादी नहीं हुई थी। वह मुंबई में कार पेंट-पॉलिश का काम करता था। पिता श्रीप्रकाश यादव की मौत 19 सितंबर को हुई थी। अंतिम संस्कार के लिए विशाल मुंबई से गांव आया था। दो दिन बाद वह मुंबई जाने वाला था। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता था। उसने कई धाकड़ वाली रील्स भी बनाई थीं। SP नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया- परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ कर सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 3 तस्वीरें देखिए- पहले सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… पोस्टमॉर्टम के बाद शव पहुंचा तो ग्रामीणों ने किया जाम जिंदा लाया गया, खेत में ही हत्या की गई
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक के सिर पर किसी भारी चीज से हमले के गंभीर निशान मिले हैं। घटनास्थल पर मिट्टी चारों तरफ बिखरी हुई थी। इससे माना जा रहा है कि युवक को वहां जिंदा लाया गया था। उसने अपनी जान बचाने के लिए हमलावरों से काफी संघर्ष किया। संघर्ष के दौरान ही हमलावरों ने उसके सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। ​जेब से मिला मोबाइल और बाइक की चाबी
​पुलिस को मृतक की तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक मोबाइल फोन और एक बाइक की चाबी मिली। इसके अलावा, शव से कुछ ही दूरी पर युवक की चप्पलें और एक तौलिया भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मोबाइल के आधार पर युवक की पहचान की। ​डेढ़ माह पहले हुई थी पिता की मौत ​———————- ये खबर भी पढ़िए- रेप पीड़ित परिवार ने कुलदीप सेंगर को बनाया था प्रधान: बाद में घर छोड़ना पड़ा, दोस्ती से दुश्मनी तक उन्नाव केस की पूरी कहानी उन्नाव का बहुचर्चित रेप केस…। बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आजीवन कारावास की सजा हुई। वह करीब 7 साल जेल में रहा। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा सस्पेंड कर दी है। इस फैसले के बाद पीड़ित दिल्ली में इंडिया गेट के सामने अपनी मां के साथ धरने पर बैठ गई। पीड़ित का कहना है कि कुलदीप अगर बाहर आएगा तो मुझे और मेरे परिवार के बचे हुए लोगों को मार देगा। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *