गोरखपुर में मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या:बदमाशों ने घर में घुसकर हमला किया, प्रॉपर्टी को लेकर था विवाद

गोरखपुर में बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से मां-बेटी की हत्या कर दी। सोमवार की देर शाम करीब साढ़े 9 बजे दोनों के शव घर में अलग-अलग कमरों में मिले। दोनों के शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस, डीआईजी और एसएसपी घटना स्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घर का मुआयना किया। डॉग स्क्वायड ने सबूत खंगाले। शुरुआती जांच के मुताबिक, प्रॉपर्टी विवाद को लेकर विवाद था। सरेशाम हुए इस डबल मर्डर से लोगों में दहशत है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 3 तस्वीरें देखिए अब पढ़िए पूरा मामला
घटना थाना शाहपुर के गीता वाटिका कॉलोनी के पास घोसी पुरवा की है। यहां विमला (60) अपनी मां शांति देवी (90) के साथ रहती थी। मकान में 2 से 3 किरायेदार भी रहते हैं। विमला रामा फर्नीचर की दुकान पर पिछले 8 साल से काम करती थीं। शांति देवी के पति की 30 साल पहले मौत हो चुकी थी। मूल रूप से पीपीगंज की रहने वाली शांति देवी रेलवे कारखाने के सामने चाय की दुकान चलाती थीं। शांति देवी की बड़ी बेटी सुशीला शादी के बाद लखनऊ में रहती हैं, जबकि विमला ने शादी नहीं की थी। दुकान मालिक ने कई बार किया फोन
रविवार की शाम को विमला फर्नीचर की दुकान से घर लौटीं। लेकिन, सोमवार सुबह से उनका कुछ पता नहीं चला। दुकान मालिक रामानंद ने सुबह 10 बजे कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रात 8 बजे दुकान बंद करके वह खुद मकान पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो मां-बेटी के शव मिले। जांच में पता चला कि रात में घर में भोजन मंगवाया गया था। दूध गैस चूल्हे पर गर्म किया गया था। शरीर पर चोटों के निशान
पुलिस के अनुसार, विमला के सिर पर गंभीर चोट है, जिससे लगता है कि उन पर हथौड़े जैसी किसी भारी चीट से हमला किया गया। शांति के शरीर पर भी कई चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड को बुलाया। डीआईजी और एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस आसपास के पड़ोसियों और गवाहों के बयान इकट्ठा कर रही है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से हत्या की गहन जांच जारी है। पड़ोसी विशाल गुप्ता ने बताया- हमारे घर के पीछे लोग रहते थे। शाम रात करीब 9:30 बजे पता चला कि मां बेटी कल से ही घर से नहीं निकली थी। इसके बाद हत्या की बात पता चली। —————————- ये खबर भी पढ़ें…. नीले ड्रम वाली मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया:पति का आज ही बर्थडे; मेरठ में परिवार बोला- बच्चा सौरभ या साहिल का? DNA टेस्ट कराएंगे मेरठ जेल में बंद नीले ड्रम वाली मुस्कान रस्तोगी ने बेटी को जन्म दिया है। डॉक्टरों ने 6.50 बजे नॉर्मल डिलीवरी कराई है। मुस्कान और उसकी बच्ची स्वस्थ्य हैं। खास बात है कि मुस्कान जिस पति सौरभ की हत्या में आरोपी है, वह भी आज यानी 24 नवंबर के दिन पैदा हुआ था। यह मुस्कान की दूसरी बेटी है। बड़ी बेटी पीहू अपने नाना-नानी के साथ रहती है। रविवार की रात मुस्कान को पेट में तेज दर्द उठा। जेल के डॉक्टरों ने चेकअप के बाद अल्ट्रासाउंड के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *