गोरखपुर में मैजिक से कुचलकर छात्रा की हत्या:चचेरी बहन गंभीर, दोनों प्रैक्टिकल देने कॉलेज जा रही थीं; घटना CCTV में कैद

गोरखपुर में मैजिक से कुचल कर छात्रा की हत्या कर दी। जबकि चचेरी बहन की हालत गंभीर है। दोनों पैदल ही प्रैक्टिकल देने कॉलेज जा रही थीं। पीछे से मैजिक ने उन्हें कुचल दिया। घटना चौरी चौरा थानाक्षेत्र के भटगांवा गांव की है। घटना के बाद लोगों को आरोपियों को दौड़ाया। लेकिन वह गाड़ी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक दूसरी जगह गाड़ी खड़ी करके फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन छात्राओं को लेकर गोरखपुर एम्स पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने रिंकी को मृत घोषित कर दिया। जबकि संजना का इलाज चल रहा है। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है। वाहन मालिक अब्दुल हाइक और ड्राइवर गुलजार को अरेस्ट कर लिया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पहले घटना की 2 तस्वीरें देखिए… परिजन बोले- रिंकी की हत्या की गई
चौरी चौरा थानाक्षेत्र के बेलवा बाबू की रहने वाली चचेरी बहनें संजना पुत्री हरिचरण चौधरी और रिंकी पुत्री शिवचरण चौधरी जगदीशपुर के एनसी डिग्री कॉलेज में बीए फाइनल ईयर की छात्रा थीं। रविवार को उनका प्रैक्टिकल था। दोनों अपने घर से पैदल ही कॉलेज जा रही थीं। भटगांवा गांव के पंचायत भवन के पास से अभी गुजर ही रही थीं। तभी यहां पहले से खड़ा टाटा मैजिक का ड्राइवर उन्हें कुचलता हुआ फरार हो गया। हादसे में रिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संजना गंभीर घायल हो गई। उसका गोरखपुर एम्स में इलाज चल रहा है। रिंकी और संजना के चाचा सुनील कुमार चौधरी ने चौरी चौरा थाने में शिकायत दी है। इसमें जानबूझकर कुचलने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सुबह करीब 10.30 बजे वे घर से पैदल ही कॉलेज जा रही थीं। रास्ते में कुचल कर रिंकी हत्या कर दी गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजन दोनों को लेकर एम्स गए। जहां रिंकी को मृत घोषित कर दिया गया। संजना का इलाज चल रहा है। पुलिस गाड़ी नंबर से आरोपियों तक पहुंची
घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में एक मैजिक खड़ा दिख रहा है। कुछ देर बाद दो लड़कियां वहां से गुजरती हैं। जैसे ही दोनों मैजिक को क्रास करती हैं, वैसे ही ड्राइवर गाड़ी आगे बढ़ा देता है। उन्हें कुचलता हुआ भाग जाता है। पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर मैजिक के मालिक तक पहुंची। पता चला कि मैजिक कैथवलिया के रहने वाले अब्दुल हाइक के नाम है। वाहन मालिक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि गाड़ी मुर्गी दाना लेने के लिए भेजी थी। गाड़ी को गुलजार लेकर गया था। उसे नहीं पता, क्या घटना हुई है। गाड़ी खड़ी कर बदले चालक
सीसीटीवी में दिख रहा है कि मैजिक खड़ी होने के बाद हादसे से पहले ड्राइवर की अदला-बदली हुई। बगल में बैठा युवक ड्राइविंग सीट पर आ गया। जबकि ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक बगल की सीट पर चला गया। दोनों ने सिर को आगे तक कवर कर रखा था। घटना के बाद वाहन मालिक अब्दुल हाइक मौके पर कार से पहुंचा था। इस पर ग्रामीणों ने उसे दौड़ा लिया। उसकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। मगर वह वहां से जान बचाकर भागा। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटना में एक युवती के मरने की सूचना मिली है। वाहन को जब्त कर लिया गया है। चालक और वाहन मालिक से पूछताछ की जा रही है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। ……………………………
ये खबर भी पढ़ें- STF न पहुंचती तो मुझे मार डालते, हाथरस का Jio मैनेजर बोला- जबरन शराब पिलाते, पीटते और पैसे मांगते हाथरस से किडनैप हुए जियो फाइबर के मैनेजर को STF ने मुरादाबाद में एनकाउंटर के बाद छुड़ाया। मैनेजर अभिनव बदमाशों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंचे। उन्होंने कहा- अगर हाथरस पुलिस और एसटीएफ समय पर ना पहुंचती तो बदमाश उनकी जान ले लेते। अपहरण को लेकर कई सवालों के जवाब जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम अभिनव भारद्वाज के घर पहुंची। अभिनव ने अपनी आपबीती बताई। कहा- पानी में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें पिलाया गया। बेहोश होने के बाद उनका अपहरण कर लिया। बदमाश उन्हें जबरन शराब पिलाते रहे। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *