गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 20 से अधिक ट्रेनें लेट:ठंड में परेशान हो रहे यात्री, बोले- एक्स्ट्रा ट्रेन चलाएं रेलवे

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर इन दिनों ट्रेनों की लगातार देरी यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। कड़ाके की ठंड के बीच स्टेशन पर पहले से मौजूद यात्रियों को घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को स्थिति और भी खराब रही। कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से गोरखपुर पहुंचीं। नई दिल्ली से बरौनी जाने वाली 02564 स्पेशल ट्रेन करीब 14 घंटे देरी से पहुंची। वहीं दरभंगा से गोमती नगर जाने वाली 156561 अमृत भारत एक्सप्रेस 17 घंटे देर से आई।
इसके अलावा 15089 गोड्डा–गोमती नगर एक्सप्रेस तीन घंटे, 15654 अमरनाथ एक्सप्रेस चार घंटे, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस नौ घंटे, 12523 न्यू जलपाईगुड़ी–आनंद विहार टर्मिनल पांच घंटे और 02563 बरौनी–नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 12 घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रविवार को लगभग 20 ट्रेनें लेट रहीं।
ट्रेनों की देरी के कारण स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। कई यात्री अपने पूरे परिवार के साथ ठंड में प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करते नजर आए। कुछ यात्री समय से पहले स्टेशन पहुंच गए थे, लेकिन ट्रेन देर होने के कारण उन्हें प्लेटफॉर्म पर ही जमीन पर बैठकर समय काटना पड़ा। ठंड से बचने के लिए लोग कंबल और गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे।
यात्रियों का कहना है कि लगातार ट्रेनों के लेट होने से उनकी यात्रा योजनाएं बिगड़ रही हैं। कई लोगों ने रेलवे से मांग की कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएं, ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके।
वहीं रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार कम करनी पड़ रही है, जिससे देरी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल अतिरिक्त पिट लाइन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए एक्स्ट्रा ट्रेन चलाना संभव नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *