गोरखपुर से पकड़ाए नाबालिग समेत 2 बाइक चोर:जशपुर पुलिस ने UP से बरामद की रॉयल एन्फील्ड, बेचने के फिराक में थे

जशपुर पुलिस ने सन्ना क्षेत्र से चोरी हुई बाइक के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक 21 वर्षीय युवक और एक 17 वर्षीय बालक को पकड़ा है। चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। घटना 10 सितंबर 2025 की रात की है। सन्ना निवासी राकेश कुमार गुप्ता की रेड क्रोम रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट क्लासिक 350 घर के बाहर से चोरी हो गई थी। बाइक की कीमत लगभग 1.50 लाख रुपए है। पुलिस ने 50 से CCTV फुटेज खंगाले गए पुलिस ने जांच के दौरान आसपास के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में सात संदिग्ध बाइक ले जाते दिखे। टेक्निकल टीम और मुखबिरों की मदद से पता चला कि आरोपी सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र के नकना गांव के रहने वाले हैं। इस बीच पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी बाइक को बेचने गोरखपुर ले जा रहे हैं। पुलिस ने गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में दोनों आरोपियों को पकड़ा। पकड़े जाने के समय बाइक खराब थी और आरोपी उसकी मरम्मत करा रहे थे। इस मामले में शामिल छह अन्य आरोपी अभी फरार हैं। जिसकी तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *