भास्कर न्यूज|रामगढ़ शहर के गोला रोड स्थित सिन्हा मार्केट में सोमवार को आयुष हर्बल क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन सदर अस्पताल के डीएस डॉ. मृत्यंजय कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आयुष हर्बल क्लीनिक खुलने से कई तरह की बीमारियों से राहत मिलेगी। इसमें प्राचीन औषधि की तरह आम लोगों को बीमारियों से राहत मिलेगी। आयुष हर्बल क्लिनिक की संचालिका डॉ. सुमन ने कहा कि आयुर्वेद के जरिए असाध्य रोग भी ठीक हो रहे हैं। आज आर्युवेद के जरिए लीवर, शुगर, ब्लडप्रेशर, पथरी, बवासीर, हृदय रोग, मोटापा, साइनस दुर्बलता, लकवा, गठिया, लिकोरिया, नेत्र रोग, वात संबंधी रोग, स्त्री रोग, राना दर्द, हड्डी का दर्द, माइग्रेन, थाइराइड सहित कई बीमारियों का इलाज किया जाएगा। मौके पर सिन्हा मार्केट के संचालक अमित कुमार सिन्हा, अजीत जायसवाल, राजेश शाह, नीरज पाठक, धनंजय कुमार पुटूस, नरेश महतो, देव नारायण, कैलाश चंद्र शाह, मुकुल भारद्वाज, भीम प्रसाद साहू, मल्लिका दत्ता, ज्योति मनसा, पूजा श्रीवास्तव, धर्मवीर कुमार, रोशन कुमार, यश राज पाठक सहित कई लोग शामिल थे।


