गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में युवक से लात-घूसों से मारपीट, VIDEO:सीट को लेकर हुए झगड़े में बदमाशों ने की पिटाई, घायल अस्पताल में भर्ती

अमृतसर से मुंबई जाने वाली गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। कोटा से भवानीमंडी आ रही ट्रेन में शुक्रवार को एक युवक के साथ 10 से अधिक लोगों ने मारपीट की। उन्होंने युवक को लात-घुसों से मारपीट कर नीचे गिरा दिया। इसके बाद एक बदमाश उस पर उछल-उछलकर कूदने लगा। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। जीआरपी के एएसआई अशोक कुमार ने बताया- शुक्रवार पचपहाड़-भवानीमंडी निवासी शाहबाज अहमद पुत्र अब्दुल एजाज अहमद गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस से कोटा से भवानीमंडी आ रहा था। इस दौरान सीट को लेकर कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। इस पर ट्रेन में सवार 10 से अधिक लोगों ने उससे मारपीट की। लात-घुसों से मारपीट कर उसको नीचे गिरा दिया। इसके बाद एक बदमाश उस पर उछल-उछलकर कूदने लगा। जीआरपी ने घायल को भवानीमंडी स्टेशन पर उतार
शाहबाज ने किसी तरह उनके चुंगल से छूटकर घरवालों को मारपीट की सूचना दी। उन्होंने शाम 4:40 बजे जीआरपी को सूचना दी तो भवानीमंडी स्टेशन पर घायल को नीचे उतारा गया। इसके साथ ही तीन युवकों को डिटेन किया गया। घायल शाहबाज को पुलिस और परिजनों की मदद से भवानीमंडी अस्पताल ले जाया गया। एक युवक को हिरासत में लिया भवानीमंडी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार रात को शाहबाज को झालावाड़ रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डिटेन किए गए युवकों में से एक युवक को कोटा जीआरपी ने हिरासत में लिया है। पर्चा बयान के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *