गोल्डन टेंपल को धमकी मिलने के बाद भाजपा नेता पहुंचे:बोले-पंजाब सरकार ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया, केंद्र से मिलकर करें काम

भारतीय जनता पार्टी के पंजाब नेतृत्व ने आज गोल्डन टेंपल में माथा टेका। उन्होंने पंजाब में शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना की। भाजपा के कार्यकारी पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग साथियों के साथ दरबार साहिब पहुंचे। इस दौरान पंजाब प्रधान ने गोल्डन टेंपल को मिल रही धमकियों पर सरकार की ढीली कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। अश्विनी शर्मा ने कहा कि वे यहां किसी नेता या पार्टी के रूप में नहीं आए। वे नानक नाम लेवा संगत के रूप में आए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पंजाब की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील है। केंद्र ने हर जरूरत पर तुरंत कार्रवाई की है। सरकार तीन दिन बाद जागी
भाजपा नेता ने भगवंत मान सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गुरु घर को मिली धमकियों को गंभीरता से नहीं लिया। सरकार तीन दिन बाद जागी और कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को केंद्र के साथ मिलकर गुरु घर की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। अश्विनी शर्मा ने बताया कि वे केंद्रीय गृह मंत्री के संदेश के बाद दरबार साहिब आए। उन्होंने कहा कि धमकी की घटना के बाद सीएम को पहले दिन ही यहां आना चाहिए था। लेकिन उन्हें चार-पांच दिन लग गए। अभी भी सरकार ढीला रवैया अपनाए हुए है। कहा जा रहा है कि अपराधी पकड़े गए हैं लेकिन धमकियां अभी भी मिल रही हैं। पंजाब सरकार ने इस मुद्दे को भी मजाक बना दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *