गोल्डसिटी जैसलमेर में क्रिसमस ईव का जश्न:30 फीट ऊंचे क्रिसमस ट्री के नीचे झूमे सैलानी, 300 व्यंजनों के साथ मनाया प्रभु यीशु का जन्मोत्सव

मरुधरा की स्वर्णनगरी में क्रिसमस का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। बुधवार रात क्रिसमस ईव के मौके पर शहर के होटलों, रिसॉर्ट्स और चर्चों में खुशियों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि कड़ाके की ठंड भी सैलानियों के उत्साह को कम नहीं कर पाई। रंग-बिरंगी रोशनी से नहाई स्वर्णनगरी में प्रभु यीशु के आगमन का स्वागत किया गया। कहीं सांता क्लोज चॉकलेट बांटते नजर आए, तो कहीं लाइव बैंड की धुन पर देसी-विदेशी सैलानियों ने बॉलीवुड गानों पर जमकर पैर थिरकाए। क्रिसमस के जश्न को दोगुना करने के लिए होटलों ने खान-पान के भी शाही इंतजाम किए थे। रात्रि भोज में करीब 300 तरह की डिशेज पेश की गईं। होटल संचालकों ने बताया कि क्रिसमस को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं, ताकि पर्यटकों को एक यादगार अनुभव दिया जा सके। 30 फीट ऊंचा क्रिसमस ट्री और बेथलहम का एहसास शहर के प्रमुख पर्यटन प्रतिष्ठानों और होटलों में इस बार विशेष इंतजाम किए गए थे। उत्सव का मुख्य आकर्षण 30 फीट ऊंचा भव्य क्रिसमस ट्री रहा, जिसे मोमबत्तियों, सितारों और रंगीन झालरों से सजाया गया था। कई होटलों में बेथलहम के तारे के प्रतीक ‘पाइनसेरिया’ के पीले और लाल फूलों से विशेष सजावट की गई थी। चमकदार पत्तियों के बीच सजे ये फूल सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे और पर्यटकों ने इनके साथ जमकर सेल्फी ली। जायके का तड़का: 300 डिशेज का स्पेशल बुफे क्रिसमस के जश्न को दोगुना करने के लिए होटलों ने खान-पान के भी शाही इंतजाम किए थे। रात्रि भोज में करीब 300 तरह की डिशेज पेश की गईं। इसमें स्थानीय राजस्थानी व्यंजनों के साथ-साथ इटालियन, कॉन्टिनेंटल और विशेष क्रिसमस केक व पुडिंग शामिल थे। लाइव म्यूजिक के बीच सैलानियों ने इन लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। होटल संचालकों ने बताया कि क्रिसमस को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं, ताकि पर्यटकों को एक यादगार अनुभव दिया जा सके। जिंगल बेल पर थिरके कदम, सांता ने बांटी खुशियां जैसे ही घड़ी की सुइयां रात के 12 पर पहुंचीं, पूरा शहर ‘मैरी क्रिसमस’ के उद्घोष से गूंज उठा। होटलों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान जब सांता क्लोज की एंट्री हुई, तो बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। सांता ने ‘जिंगल बेल-जिंगल बेल’ की धुन पर नाचते हुए बच्चों और सैलानियों को चॉकलेट और उपहार बांटे। लाइव बैंड पर बॉलीवुड के सुपरहिट गानों और पारंपरिक क्रिसमस कैरल्स के फ्यूजन ने समां बांध दिया। विदेशी मेहमान भी भारतीय गानों की धुन पर झूमते हुए नजर आए। पर्यटन व्यवसाय में लौटी रौनक क्रिसमस और आगामी न्यू ईयर को लेकर पर्यटन व्यवसाय में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। शहर के लगभग सभी छोटे-बड़े होटल और रिसॉर्ट्स पैक हैं। पर्यटकों की भारी आवक से स्वर्णनगरी के बाजारों और स्मारकों पर भी रौनक बढ़ गई है। पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि यह सीजन पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ सकता है। ये खबर भी पढ़ें। …
क्रिसमस पर टूरिस्टों से गुलजार ‘गोल्डन सिटी’:आलीशान होटलों में 100% बुकिंग, 300 व्यंजनों के साथ ‘लाइव कुकिंग’ का दिखेगा जादू राजस्थान की स्वर्ण नगरी जैसलमेर, जो अपने सुनहरे किलों और मखमली धोरों के लिए दुनियाभर में मशहूर है, इन दिनों क्रिसमस के रंग में पूरी तरह रंगी नजर आ रही है। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को लेकर शहर के होटल, रिसॉर्ट और टेंट हाउस दुल्हन की तरह सजे हुए हैं। क्रिसमस ईव को यादगार बनाने के लिए तैयारियों का सैलाब उमड़ पड़ा है।
(खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *