गोल्डी बराड़ का ऑडियो वायरल:माना- लॉरेंस गैंग से बिगड़ी, अगल गैंग बनाया; कहा- पंजाब हिंदूस्तान का हिस्सा, देश के खिलाफ नहीं चलेंगे

देश और विदेश में हथियार तस्करी व फिरौती के लिए जाना जाने वाला लॉरेंस गैंग अब दो फाड़ हो चुका है। इसे लेकर चल रही अटकलों के बीच अब गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की एक ऑडियो वायरल हुई है, जिसमें उसने साफ किया है कि वह और रोहित गोदारा ने मिलकर लॉरेंस से अलग गैंग बनाया है। पहले गैंग की कमान अब लॉरेंस का भाई अनमोल के हाथ में है। ये वही गैंगस्टर हैं, जिन्होंने मिलकर सलमान खान के घर पर फायरिंग, सिद्धू मूसेवाला की हत्या, बाबा सिद्दीकी का मर्डर जैसी घटनाओं को अंजाम दिया था। कुछ समय से गैंग के दो-फाड़ होने की अटकलें चल रही थी, लेकिन इस ऑडियो के आने के बाद सब स्पष्ट हो गया है। हालांकि, किसी भी एजेंसी ने इस ऑडियो पर कोई टिप्पणी नहीं की है और दैनिक भास्कर भी इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। गोल्डी बराड़ की ऑडियो में कही गई चार अहम बातें लॉरेंस व गोल्डी आमने सामने लॉरेंस गैंग और पंजाब पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, एक तरफ गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस और उसका भाई अनमोल बिश्नोई हैं। वहीं, दूसरी तरह कनाडा में बैठा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा हैं। हालांकि इसे लेकर दोनों ओर से कोई बयान नहीं आया है। बराड़-गोदारा ने लॉरेंस के इशारों पर कई देशों में करवाई वारदातें गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा वही गैंगस्टर हैं, जिन्होंने विदेश में रहते हुए लॉरेंस के इशारों पर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में कई वारदातें करवाई हैं। इनमें हत्या, हत्या की कोशिश, फिरौती सहित अन्य कई मामले शामिल हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि बराड़ और गोदारा ने मिलकर कनाडा, अमेरिका, यूके, यूरोप में भी लॉरेंस के एंटी गैंग के गुर्गों की टारगेट किलिंग करवाई और खुद भी की। इसमें सबसे बड़ा नाम खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला का खास सुक्खा दुनिके है। हालांकि दोनों गैंगस्टर एक-दूसरे के खिलाफ कोई वारदात या फिर अन्य कोई गतिविधि नहीं कर रहे हैं, मगर दोनों गैंगस्टरों ने बिना लॉरेंस के वारदातें करवानी शुरू कर दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *