गोल्ड में मेकिंग चार्ज में छूट और डायमंड में 0 प्रतिशत बनवाई से खूब हो रही है खरीदारी

रांची | इस बार अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को है। इस समय नए काम शुरू करने और जमीन-जायदाद के अलावा ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी शुभ मानी जाती है। लोग दुकानों में अक्षय तृतीया के शुभ दिन में डिलिवरी लेने के लिए बुकिंग जमकर करा रहे हैं। जेवर शोरूम्स में कई तरह के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। कहीं बनवाई पर भारी छूट, तो कहीं फ्री गिफ्ट दिए जा रहे हैं। राहुल वर्मा30 को अक्षय तृतीया, शुभ दिन में डिलिवरी के लिए हो रही बुकिंग श्री सीता राम ज्वेलर्स : श्री सीता राम ज्वेलर्स, मेनरोड के संचालक सागर राज ने बताया कि अक्षय तृतीया को लेकर बाजार में रौनक है, लोग बुकिंग करा रहे हैं। हमारी ज्वेलरी गोल्ड की रेट में प्रति 10 ग्राम में 3500 रुपए की छूट दी जा रही है। सिल्वर आभूषण व बर्तनों की मेकिंग चार्ज पर 50% तक की छूट दी जा रही है। 99.9 शुद्धता वाले एमएमटीसी सिक्के भी उपलब्ध हैं। डायमंड ज्वेलरी जीरो प्रतिशत मेकिंग चार्ज पर उपलब्ध है। कैरेट्स एंड क्राउन : कांके रोड स्थित कैरेट्स एंड क्राउन के संचालक राहुल अग्रवाल ने कहा कि अक्षय तृतीया में जेवरों की मांग बढ़ गई है। गोल्ड पर प्रति 10 ग्राम पर 2000 रुपए, मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत व डायमंड में भी 15 प्रतिशत तक डिस्काउंट दे रहे हैं। हम जल्द ही स्कीम भी शुरू करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां लैब ग्रोन डायमंड की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। जेवर ज्वेलर्स : आरअली बिल्डिंग, मेन रोड स्थित जेवर ज्वेलर्स के संचालक मयंक आर्या ने कहा कि अक्षय तृतीया में बाजार अच्छा है। गोल्ड की बढ़ती कीमतों के बीच हल्के वजन के गहनों की मांग है। 12 से 15 ग्राम तक के गोल्ड चेन की डिमांड है। प्लेन गोल्ड में 7.99 प्रतिशत मेकिंग चार्ज है। हर खरीदारी के साथ एक गिफ्ट भी दिया जा रहा है। लोग 18 कैरेट के गोल्ड भी खरीद रहे हैं। अल्का ज्वेलर्स : अपर बाजार स्थित अल्का ज्वेलर्स के संचालक राहुल वर्मा ने कहा कि अक्षय तृतीया में लोग ज्वेलरी की डिमांड कर रहे हैं। खरीदार बुकिंग करा रहे हैं। लाइटवेट ज्वेलरी की मांग ज्यादा हो रही है, क्योंकि प्राइस बढ़ गया है। डेढ़ से दो ग्राम वजन के कान की ज्वेलरी और अंगूठी की रेंज शुरू है। उन्होंने कहा कि मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। श्री अलंकार ज्वेलर्स एंड संस : सर्कुलर रोड और मेनरोड एसी मार्केट स्थित श्री अलंकार ज्वेलर्स एंड संस के यश गुप्ता ने कहा कि अक्षय तृतीया पर बुकिंग काफी तेज है। हमारे यहां सभी प्लेन ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज फ्लैट 7 प्रतिशत है। हीरे के गहनों पर जीरो प्रतिशत मेकिंग चार्ज के साथ ही 25 प्रतिशत डिस्काउंट हीरो के वैल्यू पर दिया जा रहा है। खरीदारी पर सोने का सिक्का व लकी ड्रॉ कूपन दिए जा रहे हैं। स्वास्तिक ज्वेलर्स : रोस्पा टावर स्थित स्वास्तिक ज्वेलर्स के संचालक विवेक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस समय ग्राहकों के बीच लगन के साथ अक्षय तृतीया की भी प्री बुकिंग की भारी मांग है। हमारे यहां 22 कैरेट एचयूआाईडी हॉलमार्क सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम पर 3100 रुपए की भारी छूट दी जा रही है। साथ ही मेकिंग चार्जेज फ्लैट 7 प्रतिशत सभी सोने के गहनों पर दिए जा रहे हैं। लेटेस्ट गोल्ड चेक मशीन की सुविधा भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *