गोवा में दो रूसी महिलाओं की हत्या:8km की दूरी पर शव मिले, दोनों का गला रेता, हाथ रस्सी से बंधे थे; आरोपी रूसी नागरिक गिरफ्तार

गोवा में दो रूसी महिलाओं की हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दोनों शव शुक्रवार को बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों की हत्या के आरोप में 37 साल के रूसी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एलेक्सी लियोनोव के रूप में की गई है। वहीं, मृतक महिलाओं का नाम एलेना कस्थानोवा (37) और एलिना वानीवा (37) था। गोवा पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाओं की हत्या एक ही पैटर्न में की गई। दोनों का चाकू से गला रेता गया था। हाथ बॉडी के पीछे की तरफ रस्सी से बंधे थे। मामला तब सामने आया, जब गुरुवार रात गोवा के अरंबोल में किराए के मकान से आरोपी की लिव-इन पार्टनर एलेना कस्थानोवा का शव बरामद हुआ। मकान मालकिन की शिकायत के मुताबिक, घटना रात 11 बजे के बाद हुई। पुलिस मामले की जांच ही कर रही थी कि अगले दिन 8 किलोमीटर दूर, मोरजिम इलाके में एक और रूसी महिला, वानीवा ​​​​​की हत्या की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि वानीवा आरोपी और कस्थानोवा​​​​​​, दोनों की दोस्त थी। पुलिस को मिले बयान के अनुसार, कस्थानोवा और आरोपी किराए पर कमरा लेकर करीब एक महीने से रह रहे थे। 14 जनवरी को कपल का झगड़ा हुआ था। कस्थानोवा ने पड़ोस में रहने वाली एक रूसी महिला से बीच-बचाव करने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। पड़ोसी महिला ने पुलिस को बताया कि उसने बाद में कस्थानोवा की चीखें सुनीं। जब वह कमरे तक पहुंची, तब तक लियोनोव पहली मंजिल की बालकनी से कूदकर फरार हो चुका था। इसके बाद वह 15 जनवरी की शाम करीब आठ किलोमीटर दूर मोरजिम ​​​​​​​गांव गया और वनीवा की हत्या कर दी। आरोपी ने दोनों महिलाओं की हत्या क्यों की, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस लियोनोव के बैकग्राउंड और संभावित आपराधिक संबंधों की भी जांच कर रही है। वहीं, रूसी पर्यटकों की आवाजाही वाले इलाकों में रह रहे स्थानीय लोगों में इस घटना से चिंता का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *