गोविंदगढ़ में 33 केवी लाइन में तकनीकी खामी:कई घटों तक क्षेत्र की बिजली गुल, व्यापारी और आमजन रहे परेशान

गोविंदगढ़ क्षेत्र के उदयपुरिया हाड़ोता फीडर से जुड़े इलाकों में शाम के समय कई घटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल होने के कारण ग्रामीण और कस्बेवासी परेशान रहे। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुकानदारों, किसानों और छोटे व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया-33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी के कारण उदयपुरिया हाड़ोता फीडर की बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ी है। विभाग के अनुसार, खराबी की सूचना मिलते ही मरम्मत दल को तुरंत मौके पर भेजा गया। फॉल्ट का पता लगाने और उसे ठीक करने का काम तेजी से जारी है। बिजली विभाग के अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि मरम्मत कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *