जयपुर में बुधवार को ईडी के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान प्रताप सिंह ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने गोविंद देवजी मंदिर के लिए दिए गए 100 करोड़ रुपए काट दिए। इसके विरोध में वे पूरे राजस्थान में पदयात्रा करेंगे। प्रताप सिंह ने कहा कि आईफा अवार्ड्स के लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपए खर्च कर दिए, लेकिन मंदिर के लिए आवंटित राशि काट दी। उन्होंने धार्मिक अनुदान को लेकर स्पष्टीकरण भी दिया। उनके अनुसार, मस्जिदों को न तो बीजेपी और न ही कांग्रेस से पैसे मिलते हैं, क्योंकि इस्लाम में यह अनुमति नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर भी उन्होंने निशाना साधा। प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें वसुंधरा राजे से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन वे फेल हो गईं। उनका मानना था कि वे डोटासरा, जुली और अशोक गहलोत से ज्यादा मुखर होंगी। ईआरसीपी मुद्दे पर एक बार बोलने के बाद वे चुप हो गईं। उन्होंने कहा कि दो बार मुख्यमंत्री रहने के बाद भी जनता की आवाज नहीं उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रताप सिंह ने राज्य में बजरी माफिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में बजरी से अवैध तरीके से पैसा कमाया जा रहा है। उन्होंने कहा बजरी से नाखूनों से पैसा निकाला जा रहा है। खाचरियावास बोले- राजेंद्र राठौड़ की राठौड़ी फेल हो गई उन्होंने कहा- मैंने हमेशा राजेंद्र राठौड़ का समर्थन किया। कांग्रेस के राज में भी उनका समर्थन किया। कल मैंने राजेंद्र राठौड़ का बयान सूना, ये तो राठौड़ी फेल हो गई। मैं तो राठौड़ी को चढ़ा रहा कि राठौड़ी कभी फेल होती नहीं लेकिन राजेंद्र राठौड़ की राठौड़ी फेल हो गई। एक शब्द नहीं निकला, मैं और आप एक साथ जेल में रहे, फिर इतना क्यों डरे। उन्होंने कहा- मैं सरकार में था आप जेल जा रहे थे मैं अपनी सरकार के खिलाफ बोला। इतना कारोबार बिजनेस बढ़ाना क्यूं कि भजनलाल सरकार से डरना पड़े, थोड़ा कम कर लो। मेरे यहां तो ईडी आई और मैं अब कह रहा हूं केंद्र की मोदी सरकार और राजस्थान की बीजेपी सरकार में दम है तो प्रतापसिंह खाचरियावास यहीं खड़ा है दम है तो गोली मारकर बताए। उन्होंने तो कोई घोटाले खोले नहीं लेकिन मैं खोलूंगा। प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा- आप जान लो लड़ाई शुरू हो गई। जब सेनापति पर हमला हो तो पूरी सेना को लड़ना चाहिए, सरकार राहुल गांधी पर हमला कर रही है। राजस्थान कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी जो देश की आवाज बनकर लड़ते है, उनकी आवाज को कमजोर करने के लिए केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर झूठा चार्जशीट दायर करने का काम किया। उसके विरोध में पूरा देश सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सम्मान में भारत सरकार का विरोध करता है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को जेल भेजोगे तो हिंदुस्तान की जेलें कम पड़ जाएगी- खाचरियावास उन्होंने कहा- जिंदगी में सब कुछ वापस आ सकता है लेकिन बिता हुआ वक्त और वक्त कि ताकत कभी वापस नहीं आ सकती। जिस दिन गोविंद सिंह डोटासरा आह्वान करें और चुनौति देकर कहे देश पर संकट है, प्रदेश पर संकट है, नौजवान पर, गरीब पर संकट है, मां बहन पर संकट है तो कांग्रेस के लोगों को समझ जाना चाहिए। जब राहुल गांधी पर संकट के बादल छा रहे है और झूठे आरोप लगाकर देश की बीजेपी की सरकार राहुल गांधी और सोनिया गांधी को जेल भेजने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा- बीजेपी के लोगों कान खोल के सून लो राहुल गांधी और सोनिया गांधी को जेल भेजोगे तो हिंदुस्तान की जेलें कम पड़ जाएगी। जेल के ताले टूट जाएंगे यह ख्याल रखना। उन्होंने कहा- आपके मन में जो पाप भरा हुआ है वह पूरा देश जानता है। उन्होंने कहा- ट्रंप ने चुनाव जीतने से पहले कहा था, ट्रंप ने चुनाव में कहा था अंतरीक्ष में जो लोग फंसे है उनको लेकर आऊंगा। उन्होंने सुनीता विलियम्स को अंतरीक्ष से ले आए। प्रतापसिंह ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा- बीजेपी तो मरे हुए औरंगजेब को ही कब्र से बाहर ले आई। हिंदुस्तान का हिूंदू मुसलमान कह रहा है कि क्या कर रहे हो। उन्होंने कहा- बीजेपी के लोगों तुम इतने कमजोर हो गए हो कि तुम कब्र से लड़ना चाहते हो। उन्होंने कहा- शर्म ही नहीं आती वो क्यों लड़ना चाहते है दरअसल वे ध्यान भटकाना चाहते है। आरएसएस प्रमुख को कहना पड़ा कि हमारी कब्रों से कोई लड़ाई नहीं उन्होंने कहा- आरएसएस प्रमुख को कहना पड़ा कि हमारी कब्रों से कोई लड़ाई नहीं है। लोग हसी उड़ाने लग गए यह मरो से लड़ रहे है। ये औरंगजेब पर बात करते है, राणा सांगा पर बात करते है और बाबर पर बात करते है लेकिन हिंदुस्तान के गरीब के आसुंओं पर कभी बात नहीं करते। उन्होंने कहा राहुल गांधी कहते है दलित, शोषित, पीड़ित नौजवान, हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई और फारसी पर बात करलो। उनके लिए बात नहीं करेंगे। बीजेपी के लोग ईडी, इनकम टैक्स घरों पर भेज सकते है। उन्होंने कहा- बीजेपी के लोग कान खोलकर सुन लो। तुम्हारे पास ईडी है, इनकम टैक्स है, सीबीआई है, एक 47 है, एक 56 है लेकिन हमारे पास हमारी मां का दिया हुआ कलेजा है और उस कलेजे का सम्मान आपके हथियारों से ज्यादा है। उन्होंने कहा- हिंदुस्तान के संविधान की बात कांग्रेस का कार्यकर्ता करता है। संविधान के अनुसार लड़ोगे तो मुद्दों से लड़ेंगे। कल लोगों ने मुझसे पूछ लिया कि आप इतनी सीनियर मिनिस्टर रह लिए। कांग्रेस के आदमी और आप कह रहे है गोली मारो। तो बताओ गोली कैसे खाऊंगा, मेरी मां नाराज हो जाएगी। थारे गोली मार दियो तू वहां खड़े खड़े क्या कर रहा था। मैं नहीं खा सकता। खरी-खरी बात करते है लाठी का जवाब लाठी से देंगे। गोली का जवाब गोली से देंगे। मैं खुलकर कर कह रहा हूं चाहे तो कोई नाराज हो जाए। आजकल वॉट्सऐप पर नया काम शुरू हो गया उन्होंने महात्मा गांधी पर पर बोलते हुए कहा- महात्मा गांधी ने अहिंसा का आंदोलन किया। गोलियां खाई मर गए। लेकिन बीजेपी वाले अंग्रेजों के मुखबीर करते थे। आजकल वॉट्सऐप पर नया काम शुरू हो गया। जो जो इस देश में महात्मा गांधी के झूठे वीडियो डाल रहा है, गलत वीडियो डाल रहा है। मैं ऐसे लोगों को बता देना चाहता हूं, महात्मा गांधी आधे मीटर से भी कम की धोती इस लिए पहनते थे क्योंकि वह चाहते थे कि किसी भी मां बहन की धोती में कपड़ा कम नहीं पड़े, मैसेज देना चाहते थे। उन्होंने कहा- आजकल लोग महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और अंबेडकर के लिए झूठी कहानी लिख रहे है। इनके लिए गलत लिखने कहने वाले के हाथ या पेर टेढ़े हो जाएगा। बीजेपी वाले भी उन्हें नहीं बचा सकते। उन्हें पाप लगेगा। बड़े खानदान के लोग लिख रहे है। झूठे वीडियो, ये लोग सफेद को काला और काले को सफेद कब कर दे कहा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा- आक्रमण से बड़ा कोई बचाव नहीं होता। आक्रमणकारी से बचाव करने भगवान भी आते है। उदाहरण देते हुए बोले- यदि हम डिफेंस में आ गए तो सामने वाले कहता है दो और दें।


