भोपाल के करीब 60 इलाकों में बुधवार को 4 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें कैलाश नगर, पल्लवी नगर, भारत नगर, बसंतकुंज, 6 नंबर स्टॉप, भैरोपुर, लाऊखेड़ी, गोविंदपुरा, गांधीनगर, आशाराम चौराहा, इंद्रपुरी, विवेकानंद कॉलोनी समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर


