गोविंदा के अफेयर पर सुनीता का बेबाक बयान:कहा- स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस को शुगर डैडी चाहिए होता है, फंसा लेती हैं, सबूत मिला तो माफ नहीं करूंगी

सुनीता आहूजा ने फिर एक बार गोविंदा के अफेयर की खबरों पर रिएक्शन दिया है। उनका कहना है कि गोविंदा का इस उम्र में अफेयर करना शोभा नहीं देता। इससे उनके बच्चे भी डिस्टर्ब होते हैं। सुनीता ने ये भी चेतावनी दी है कि अगर उन्हें गोविंदा के खिलाफ सबूत मिलते हैं, तो वो उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। सुनीता आहूजा ने हाल ही में मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में कहा है, ‘2025 मेरे लिए बहुत बुरा साल था, क्योंकि उस समय हमारी फैमिली लाइफ में काफी परेशानियां चल रही थीं। मैं गोविंदा के बारे में भी कई बातें सुन रही थी, जो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था। मैं हमेशा कहती हूं कि हर चीज करने की एक उम्र होती है। 63 साल की उम्र में ऐसी बातें सुनना अच्छा नहीं लगता, खासकर जब बच्चे बड़े हो चुके हों। यह सब बहुत गलत और दुखद था। उम्मीद है कि 2026 में भगवान गोविंदा को सही समझदारी दें।’ आगे सुनीता ने कहा है, ‘देखो, मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं, और मैंने हमेशा यही कहा है कि ऐसी बातों से बच्चे परेशान होते हैं। मैं हमेशा कहती हूं कि यह तुम्हारी उम्र नहीं है। आजकल क्या होता है, जो लड़कियां स्ट्रगल करने आती हैं, उन्हें एक शुगर डैडी चाहिए होता है, जो उनका खर्च चलाए। चेहरा दो कौड़ी का होता है, लेकिन हीरोइन बनना चाहती हैं। तो फिर क्या उम्मीद करोगे? फिर फंसा लेंगी, बाद में ब्लैकमेल करेंगी, ऐसी बहुत लड़कियां आती हैं। लेकिन तुम थोड़ी बेवकूफ हो। तुम 63 साल के हो चुके हो।’ सुनीता आहूजा ने बातचीत में ये भी कहा है कि अगर उन्हें गोविंदा के खिलाफ सबूत मिले, तो वो उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा, ‘तुम्हारी एक अच्छी फैमिली है, सुंदर बीवी है, दो बड़े बच्चे हैं। 63 की उम्र में यह सब नहीं किया जा सकता। जवानी में किया हो तो ठीक है, जवानी में हम सब गलतियां करते हैं, लेकिन इस उम्र में नहीं। तुम्हें टीना (बेटी) की शादी करानी है, यश का करियर है, इन पर ध्यान दो। “अगर मुझे पक्का सबूत मिला, तो मैं गोविंदा को कभी माफ नहीं करूंगी।’ आखिर में गोविंदा को चेतावनी देते हुए सुनीता ने कहा है, ‘जब किसी औरत का दिमाग घूम जाता है ना, तो मैं नेपाली हूं, मैं कुकरी (एक धारदार हथियार) निकाल दूं तो सबकी हालत खराब हो जाएगी। कुकरी तलवार नहीं होती, हमारी नेपाली भाषा में कमर के पास लगाई जाती है, एक तरह का चाकू होता है। गोविंदा यह अच्छी तरह जानता है कि मेरा गुस्सा कहां से कहां तक पहुंच सकता है। वह यह सब झेल चुका है। इसीलिए मैं कहती हूं, अब भी संभल जाओ, बेटा।’ 2025 में सुर्खियों में थीं तलाक की खबरें बीते साल गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरें सुर्खियों में थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मई 2025 में सुनीता ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दी थी। हालांकि बाद में उन्होंने इंटरव्यू में सुलह की बात कही। इसी समय खबरें रहीं कि गोविंदा का अफेयर एक मराठी एक्ट्रेस से चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *