भास्कर न्यूज| अलवर बजाजा बाजार स्थित गोविंद देव मंदिर का तीन दिवसीय स्थापना दिवस गुरुवार से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शुक्रवार को 8 बजे रामचरित मानस पाठ प्रारंभ होगा। सुबह पूजन के बाद ध्वजारोेहण हुआ और मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने 108 दीपकों से भगवान गोविंद देव की आरती की। इसके बाद भगवान गोविंद की प्रतिमा फूलों से सजे राम मंदिर के मॉडल रथ में विराजमान की गई। आरती के बाद शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में फूल मालाओं से सजी निशान ध्वज की जिप्सी, बडे गणेश जी, काले राम, राधा-कृष्ण की झांकी, बैंड, डीजे, विशाल पागल ग्रुप की कथक कली, मयूर, हनुमान जी, काली, नारद और नृसिंह भगवान की चलत झांकी, ढोल और मृदंग की थाप पर हरे कृष्णा रामा रामा का उच्चारण और नृत्य की प्रस्तुति देती वृंदावन से आई इस्कॉन मंडली शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। गुलाबी रंग की साड़ी पहने कलश लिए 171 महिलाएं, घड़ियाल पार्टी, आखिर में भगवान गोविंददेव का रथ था। शोभायात्रा में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, गोविंद देव मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष त्रिजोगीनारायण गुप्ता, महावर वैश्य सभा के अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता, उपाध्यक्ष लक्ष्मीचंद गुप्ता, सचिव विशम्भर दयाल गुप्ता, प्रचार मंत्री घनश्याम गुप्ता, संगठन मंत्री विशम्भर गुप्ता, सदस्य ओमप्रकाश गुप्ता, रमेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, संदीप गुप्ता, महावीर प्रसाद गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सीए श्रीकिशन गुप्ता, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष सत विजय गुप्ता, जोगेंद्र गुप्ता, कैलाश गुप्ता, सुरेश गुप्ता शामिल हुए। समिति की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण कर और दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। चाणक्य परिवार की ओर से होपसर्कस पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल विभिन्न रूप में कलाकारों की झांकी।


