गोहद में जन अभियान का ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान:विशेषज्ञ बोले- युवाओं को नशे से बचाना हम सभी की जिम्मेदारी

राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक एवं विषय विशेषज्ञ हरिओम गौतम ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में जाती जा रही है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। युवाओं को नशे के दलदल से बचाना केवल सरकार नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। रविवार को वे भिंड जिले के गोहद क्षेत्र में मप्र जन अभियान परिषद द्वारा संचालित ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। विषय विशेषज्ञ हरिओम गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, सोच और भविष्य तीनों को प्रभावित करता है। नशे के कारण युवा अपनी ऊर्जा और क्षमता को नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशा सृजन नहीं, विनाश का मार्ग है, इसलिए इससे दूरी बनाना और समाज में इसके खिलाफ जागरूकता फैलाना अत्यंत आवश्यक है। समर्पण के साथ काम करना चाहिए
इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष मंजू माहौर ने कहा कि ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान समाज के हर महत्वपूर्ण बिंदु को छूने वाला सराहनीय प्रयास है। यदि इस अभियान को जनसेवा की भावना के साथ गांव-गांव तक पहुंचाया जाए तो निश्चित रूप से सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति, सामाजिक समरसता, शिक्षा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। अभियान को सेक्टर स्तर से ग्राम स्तर तक ले जाकर प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करना परिषद की प्राथमिकता है। समाज निर्माण में भूमिका निभानी चाहिए
युवा वक्ता अनमोल शर्मा ने कहा कि युवा केवल शारीरिक शक्ति नहीं, बल्कि समग्र दृष्टि का विस्तार है। युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज निर्माण में भूमिका निभानी चाहिए। विकासखंड समन्वयक बृजेंद्र शर्मा ने कहा कि जन अभियान परिषद शासन और समाज के बीच सेतु बनकर कार्य कर रही है और ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए सभी समितियां प्रतिबद्ध हैं। उपस्थित जन कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह, पार्षद लाखन सिंह, नवयुग हॉस्पिटल के डायरेक्टर लक्ष्मण सिंह तोमर, जिला एवं विकासखंड स्तर के समन्वयक, विषय विशेषज्ञ, प्रस्फुटन समितियां, नवांकुर समितियां, मेंटर्स, छात्र, सीएम इंटर्न, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *