खरगोन जिले की गोगावां पुलिस ने मंगलवार को गोवंश तस्करों पर कार्रवाई की है। अहिरखेड़ा क्षेत्र में गोवंशतस्करी के 2 अलग-अलग मामलों में 2 वाहनों से 10 गोवंश जब्त कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोगावां पुलिस ने गोवंश प्रतिषेध अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। गोवंश व जब्त वाहनों का मूल्य 10 लाख रुपए बताया जा रहा है। कच्चे रास्ते से ले जा रहे थे गोवंश
पुलिस कंट्रोल रूम के मुताबिक अहिरखेड़ा क्षेत्र के भगवानपुरा गांव के मालपुरा फलिए के कच्चे रास्ते पर कार्रवाई की गई। यहां 2 मिनी ट्रक (एमपी37एल0604) व (एमपी09एलक्यु0524) में क्रूरता से भरे 5-5 गोवंश पकड़े गए। आरोपी सोहन व दिलीप जबकि दूसरे वाहन से धर्मेंद्र व आमीन पर मप्र गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम व 11 (घ) पशु क्रूरता अधिनियम में कार्रवाई की।


