दंतेवाड़ा | शहरों में मवेशी सड़कों पर रहते हैं इधर जिलेभर के गौठान बेकार पड़े-पड़े शराबियों के अड्डे बनकर रह गए हैं। गौठान में अब हर जगह असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है। यहां शेड बने हुए हैं जिनका इस्तेमाल अब सिर्फ शराबी कर रहे हैं। लाखों रुपए के उपकरण गौठान में पड़े हुए हैं जो चोरी हो रहे हैं। हर गौठान में कई शेड बने हुए हैं पर अब इनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। एक गौठान को बनने में 20 लाख खर्च हुए थे पर अब यहां न पौधे सुरक्षित हैं न ही यहां लगाए गए दूसरे उपकरण। – दंतेवाड़ानिवासी अर्जुन ताती की रिपोर्ट


