गौरव जैन बने मानवाधिकार फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष:झालावाड़ में मिली जिम्मेदारी, संगठन को मिलेगी मजबूती

झालावाड़ में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन ने गौरव जैन (शिक्षक) को जिले का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति फाउंडेशन के संगठनात्मक दायरे को मजबूत करने और विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने के उद्देश्य से की गई है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद गुप्ता ने बताया कि गौरव जैन को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनकी समाज सेवा के प्रति सक्रियता और सशक्त नेतृत्व क्षमता के आधार पर दी गई है। पिड़ावा निवासी गौरव जैन का सामाजिक क्षेत्र में पहले भी उल्लेखनीय योगदान रहा है। वे राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय, झालावाड़ में जिला उपाध्यक्ष और जिला मीडिया प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन मानवाधिकारों की जागरूकता, भ्रष्टाचार, उत्पीड़न, भय, शोषण और आतंकवाद के खिलाफ कार्य करता है। गौरव जैन ने बताया कि वह शीघ्र ही फाउंडेशन की प्रस्तावना में निहित चारों प्रकोष्ठों के लिए सुयोग्य साथियों का चयन कर जिला कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे, ताकि संगठनात्मक उद्देश्यों को आमजनों से मजबूती से जोड़ा जा सके। गौरव जैन को यह जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जैन के नेतृत्व में झालावाड़ जिले में मानवाधिकार संरक्षण और जनहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *