सादुलपुर | लीलावठी गांव में बुधवार को गौरव सेनानी विकास लांबा की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर शहीद स्मारक में वैदिक हवन का आयोजन किया गया। युवाओं ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर गौरव सेनानी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर धर्मपाल, नरेंद्र लांबा, सतवीर, अमरसिंह, संजय, सोमवीर, जोगेंद्र, रामनिवास, राजेश, भूराराम, विक्रम लांबा, अजय लांबा, राजेश झाझड़िया, आशु, संदीप भांभू, सुनील महला, राकेश धायल आदि मौजूद रहे।


