गौरव सैनिकों ने मनाया नववर्ष स्नेह मिलन:45 प्रकरणों का हाथों हाथ हुआ निस्तारण, 200 से अधिक परिवारों ने लिया हिस्सा

जोधपुर में गौरव नौ सैनिक कल्याण संस्था का आठवां नव वर्ष स्नेह मिलन और अधिवेशन शिवम पैलेस रिसॉर्ट में हुआ। इसमें जोधपुर संभाग से 200 से अधिक गौरव नौ सैनिक ने परिवार सहित हिस्सा लिया। संस्था के अध्यक्ष कमांडर पोकर राम ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ECHS कमांडर लक्ष्मण सिंह करमसोत ने सैनिकों के लिए कल्याणकारी योजनाएं और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी दी। वरिष्ठ अधिवक्ता GR पूनिया और बीरबल राम बिश्नोई ने नेवल पेंशन कार्यालय मुंबई से VC के जरिए संपर्क स्थापित कर गौरव नौ सैनिकों के पेंशन से संबंधित समस्याओं के 45 प्रकरणों का हाथों हाथ निस्तारण किया। इस मौके पर जबर सिंह भाटी की ओर से लिखित पुस्तक नारी कवच अंत:पुर कल आज और कल का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में पटवारी बीरबल राम ने संस्था के लिए स्थाई जगह चिह्नित कर भूमि क्रय करने पर सुझाव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कमांडर RS भाटी, लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह, DySP इंदर सिंह, भवानी सिंह करनोत, हीर सिंह भाटी, बापिनी एसडीएम गजेंद्र शर्मा, तिंवरी तहसीलदार सूरजपाल सिंह, बालेसर तहसीलदार हुकम सिंह, सब इंस्पेक्टर महिपाल बिश्नोई, सचिव डॉक्टर बंशीधर बिश्नोई, शंभु दान चारण, छगाराम सुथार, डूंगर राम सियाग, रिडमल सिंह भाटी, बीरबल राम बिश्नोई, शैतानाराम विश्नोई आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *