गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 2 मंडल अध्यक्षों की पुनर्नियुक्ति:रमेश तिवारी और राजकुमार रोहणी को जिम्मेदारी; जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ बीजेपी में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर जारी है। रमेश तिवारी को पेंड्रा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। राजकुमार रोहणी को गौरेला मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों नेता पहले से ही इन पदों पर कार्यरत थे। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी रामू रोहरा ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लिए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। जिला संगठन ने इन दोनों नेताओं के नामों की अनुशंसा प्रदेश संगठन को भेजी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। पार्टी नेताओं को मिलेगी नई जिम्मेदारियां ये दोनों मंडल कोटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। मरवाही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी है। अब सभी की नजरें जिला कांग्रेस पदाधिकारियों की नियुक्ति पर टिकी हैं। मरवाही विधायक और जिला भाजपा अध्यक्ष लालजी यादव के समन्वय से पार्टी नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *