गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कोयले से भरा ट्रेलर पलटा:फॉरेस्ट बैरियर के पास पेड़ से टकराया, ड्राइवर फरार; पुलिस कर रही तलाश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में फॉरेस्ट बैरियर के पास मध्यप्रदेश के रामपुर से छत्तीसगढ़ के चांपा जा रहा कोयले से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेलर पेड़ से टकराया और टक्कर इतनी तेज थी कि पेड़ जड़ से उखड़ गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। गौरेला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर कोयले से लदे ट्रेलरों की आवाजाही आम बात है। तेज रफ्तार के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। यातायात विभाग की ओर से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इस कारण स्थानीय निवासी नाराज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *