गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में अहम निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यालयों को ई-फाइलिंग प्रणाली अनिवार्य रूप से शुरू करने को कहा। जिला सूचना अधिकारी ने ई-ऑफिस से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी। कलेक्टर ने सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सभी पेंशन का भुगतान डीबीटी से करने के निर्देश दिए। जिन हितग्राहियों का पेंशन डीबीटी से नहीं हो रहा है, उनकी सूची तैयार करने को कहा। समाज कल्याण विभाग को इन हितग्राहियों का आधार सीडिंग और मोबाइल नंबर ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए। जन शिकायतों के निपटारे पर दिया जोर कलेक्टर ने जन शिकायतों के निपटारे पर खास जोर दिया। पीएमओ पोर्टल, ई-समाधान और सीएम जन शिकायत के आवेदनों का त्वरित निराकरण करने को कहा। साथ ही निपट चुके मामलों को टीएल सूची से हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पीएम जनमन योजना के कार्यों में तेजी लाने को कहा। पट्टों का डिजिटलीकरण इसमें संपर्क सड़क, वन धन केंद्र और कौशल विकास केंद्र शामिल हैं। वन अधिकार पट्टों का डिजिटलीकरण, राजस्व प्रकरणों की ऑनलाइन प्रविष्टि और पीडीएस दुकानों का स्टॉक सत्यापन जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।


