गौरेला में 100 क्विंटल धान जब्त:बजरंग किराना स्टोर से अधिक स्टॉक मिलने पर कार्रवाई, मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ ही अवैध भंडारण और परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर जांच दल लगातार निरीक्षण और कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में टीकरकला गौरेला स्थित बजरंग किराना स्टोर के संचालक राधेश्याम साहू के पास से लगभग 100 क्विंटल (250 बोरी) धान जब्त किया गया। यह धान स्टॉक से अधिक मात्रा में पाया गया और इसके लिए आवश्यक दस्तावेज भी मौजूद नहीं थे। इस मामले में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिले में अब तक 748 किसानों द्वारा कुल 35.4409 हेक्टेयर रकबा का समर्पण किया गया है। यह समर्पण 19 समितियों के माध्यम से हुआ है। किसानों का धान समर्पण जारी प्राप्त जानकारी के अनुसार, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति गौरेला के 32 किसानों ने 0.3089 हेक्टेयर, भर्रीडांड़ समिति के 1 किसान ने 0.0230 हेक्टेयर, धनौली समिति के 22 किसानों ने 1.4590 हेक्टेयर और मरवाही समिति के 26 किसानों ने 1.6730 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया है। इसी तरह, नवागांव पेण्ड्रा समिति के 88 किसानों ने 4.1310 हेक्टेयर, मेढुका समिति के 58 किसानों ने 3.0700 हेक्टेयर, सिवनी समिति के 37 किसानों ने 0.9739 हेक्टेयर, खोडरी समिति के 27 किसानों ने 0.4100 हेक्टेयर और कोडगार समिति के 22 किसानों ने 1.1520 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया है। पेण्ड्रा समिति में 98 किसानों ने 6.5076 हेक्टेयर, लालपुर समिति में 59 किसानों ने 2.2694 हेक्टेयर, देवरीकला समिति में 55 किसानों ने 3.7786 हेक्टेयर, जोगीसार समिति में 2 किसानों ने 0.0220 हेक्टेयर, तरईगांव समिति में 34 किसानों ने 1.5230 हेक्टेयर, बंशीताल समिति में 24 किसानों ने 2.7824 हेक्टेयर, तेंदुमुड़ा समिति में 16 किसानों ने 0.8650 हेक्टेयर और लरकेनी समिति में 76 किसानों ने 2.4621 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *