रायसेन जिले के गौहरगंज दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी को संरक्षण देने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी आशुतोष गुप्ता ने बुधवार को बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सलमान उर्फ नजर सहित तीन दिन तक आरोपी को संरक्षण देने वाले तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है। 27 नवंबर शाम को आरोपी सलमान के द्वारा 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद मौके से फरार हो गया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दुष्कर्म के बाद उसने हाईवे की एक दुकान से सिगरेट ली थी,जहां पीड़िता के पिता ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला और जंगल में छिप गया। भोपाल में तीन लोगों ने आरोपी को दिया था संरक्षण
जंगल में बनी एक झोपड़ी से उसने दो मोबाइल फोन चुराए और अपनी शर्ट बदली। इसके बाद वह हाईवे के रास्ते ट्रैक्टर से लिफ्ट लेकर गोहरगंज कोर्ट के सामने उतरा। वहां से जंगल के रास्ते हाईवे पर पहुंचा और बस में बैठकर नादरा बस स्टैंड गया। 22 नवंबर, को आरोपी बस से हबीबगंज नाका पहुंचा और एक मोबाइल आरआरएल ब्रिज के नीचे नाले में फेंक दिया। इसके बाद डीआईजी बंगला होते हुए करोंद मंडी पहुंचकर एक सुनसान पुरानी बिल्डिंग में सो गया। 23 नवंबर, को काम की तलाश में उसकी मुलाकात ठेकेदार जैद खान (पिता सागीर खान) और मकान मालिक इंसाफ हुसैन (पिता होसाफ हुसैन) से हुई। इन दोनों ने उसे संरक्षण दिया और निर्माणाधीन मकान में तीन दिन तक मजदूरी दी, जहां वह पुलिस से बचा रहा। 26 नवंबर, को आरोपी ने अपने पास मौजूद दूसरा चोरी का मोबाइल तोड़कर उसके पुर्जे नारियलखेड़ा में शहजाद कबाड़ी को बेचे। इसके बाद उसने शराब पी और फुटपाथ पर सो गया। 27 नवंबर को जब वह गांधीनगर क्षेत्र के आसपास किराए के मकान की तलाश कर रहा था, तभी पुलिस टीमों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सहित उसे संरक्षण देने वाले जैद खान, इंसाफ हुसैन, शेहजाद खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बच्ची अस्पताल से डिस्चार्ज एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया बच्ची की हालत में सुधार होने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है बच्ची अब अपने घर पहुंच चुकी है। पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे भी मौजूद थे। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 6 साल की बच्ची से रेप के आरोपी के भागने, गोली लगने की कहानी रायसेन के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी सलमान शुक्रवार को पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया। पुलिस का दावा है कि सलमान ने रास्ते में भागने की कोशिश करते हुए उन पर दो राउंड फायर किए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में चार राउंड फायर किए। एक गोली उसके पैर में लग गई। पढ़ें पूरी खबर…


