गौहरगंज में अशांति:दरिंदे को ढूंढो, फांसी दो… धरने के बाद पथराव, पुलिस का लाठीचार्ज

गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। आरोपी सलमान उर्फ नजर 5वें दिन भी पुलिस की गिरफ्त​ से बाहर है। इसी के चलते बुधवार को 5 हजार से अधिक लोग स्कूल ग्राउंड में जुटे। दरिंदे को जल्द पकड़कर फांसी देने की मांग की। इस दौरान यहां की महिलाओं, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रहेगा। गौहरगंज के एक स्कूल में सकल हिंदू समाज द्वारा चल रहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया। लोग घरों की ओर लौट रहे थे, तभी कुछ युवक समुदाय विशेष की बावली बस्ती की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान भड़के युवकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसके बाद वे भाग निकले। बच्ची की हालत अब भी नाजुक : भोपाल में एम्स के आईसीयू में जिंदगी और मौत से मासूम की जंग जारी है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे ने पुष्टि की है कि ये फुटेज गौहरगंज क्षेत्र के ही हैं। भोपाल, बाड़ी में दबिश के बाद भी नहीं मिला सलमान
गौहरगंज में तनाव के बीच 6 जिलों की पुलिस के 500 से अधिक जवान तैनात हैं और क्यूआरएफ लगातार गश्त कर रही है। डीआईजी प्रशांत खरे ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, किसी भी उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बुधवार को भी देवरी, बेगमगंज और मंडीदीप में भी बाजार बंद रहे। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें भोपाल, बाड़ी, होशंगाबाद और आसपास के इलाकों में दबिश दे रही हैं। दावा है कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द होगी। पथराव से बिगड़ा माहौल…
धरना खत्म होने के बाद कुछ लोगों ने एक इलाके की ओर बढ़ने की कोशिश की थी, जिसे पुलिस ने तुरंत नियंत्रित कर लिया। माहौल सामान्य रहे, इसके लिए आगे की कानूनी कार्रवाई पर भी विचार किया जा रहा है। – तन्मय वशिष्ठ शर्मा, प्रभारी कलेक्टर, रायसेन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *