गौहरगंज में दरिंदगी का शिकार हुई मासूम अब उबर रही:एम्स से डिस्चार्ज, 2 महीने बाद डॉक्टर करेंगे बड़ी सर्जरी

गौहरगंज क्षेत्र में 21 नवंबर की रात दुष्कर्म का शिकार हुई 6 साल की मासूम अब खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने उसे मंगलवार को एम्स भोपाल से डिस्चार्ज कर दिया। हालांकि उसकी पूरी रिकवरी में अभी लंबा समय लगेगा। डॉक्टरों के अनुसार, मासूम को प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आई थीं। उसकी जान बचाने के लिए कोलॉस्टोमी नाम की जटिल सर्जरी करनी पड़ी। इस प्रक्रिया में कुछ समय के लिए शरीर से मल त्याग के लिए दूसरा रास्ता बनाया जाता है। 21 नवंबर की शाम 6 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 23 वर्षीय सलमान उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल की ओर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म कर भाग गया। बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली, जिसके बाद परिवार उसे अस्पताल लेकर गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसकी जान बचाने के लिए तुरंत जटिल सर्जरी करनी पड़ी। आरोपी की गिरफ्तारी और शॉर्ट वारदात के छह दिन बाद आरोपी सलमान को भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक चाय की दुकान से गिरफ्तार किया गया। गुरुवार देर रात पुलिस उसे भोपाल से गौहरगंज लेकर आ रही थी। भोजपुर क्षेत्र के कीरत नगर के पास पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया। दूसरी गाड़ी में बैठाते समय सलमान ने पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस ने उस पर फायर किया, गोली उसके पैर में लगी। आरोपी को तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। ये खबर भी पढ़ें… गौहरगंज में मासूम से रेप-डेढ़ घंटे गुमराह करता रहा सलमान रायसेन के गौहरगंज में 6 साल की मासूम से रेप का आरोपी सलमान पकड़े जाने के बाद डेढ़ घंटे तक गुमराह करता रहा। वह खुद को आष्टा का रहने वाला कहता रहा। यही नहीं उसने अपना नाम भी सही नहीं बताया। वह खुद को अंसार बताता रहा। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *