बालोद| श्री महावीर गौशाला बालोद द्वारा गौ सेवा आयोग की पहल पर निकाली गई गौ ग्राम जन जागरण यात्रा का समापन हो गया। यह यात्रा 13 मई से शुरू हुई थी। अंतिम दिन बीस गांवों से यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों, किसानों और सभी वर्गों ने इसमें सहयोग दिया। समापन कार्यक्रम गंगा मैया मंदिर प्रांगण में हुआ। इस मौके पर गौ सेवक, गौशाला अध्यक्ष समीर गुप्ता, सचिव विनय सोनी, छोटे लाल चंद्राकर और धीरज उपाध्याय मौजूद रहे।


