गौ तस्करी के शक में चार युवक पकड़े, बाल-मूंछें काटी:आरोपियों की पिटाई भी की, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

नागौर के रियां बड़ी में शनिवार रात को गौ तस्करी के शक में ग्रामीणों ने चार युवकों को पकड़ लिया। मारपीट करते हुए सिर के बाल और आधी मूंछें काट दी। सूचना पर पहुंची थांवला पुलिस ने भीड़ से बचाकर युवकों को हिरासत में लिया। घटना लाडपुरा गांव की है। छापर इलाके में गायें इकट्ठा करते पकड़े गए जानकारी के अनुसार, लाडपुरा गांव के पास छापर क्षेत्र में ग्रामीणों ने चार संदिग्ध युवकों को आवारा गायों को एक जगह इकट्ठा करते हुए देखा। इस पर ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने युवकों को घेरकर पूछताछ शुरू की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ाई से पूछने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गायों को बेचने के उद्देश्य से इकट्ठा कर रहे थे। आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि वे इससे पहले भी इस इलाके से गौ तस्करी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने सिखाया सबक गौ तस्करी की बात सामने आते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। गुस्साए लोगों ने चारों युवकों की पिटाई कर दी और सबक सिखाने के लिए उनका मुंडन कर दिया। एक आरोपी की आधी मूंछ और भौंह भी काट दी गई। सरपंच की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव के सरपंच जगाराम रावत ने थांवला थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए चारों युवकों को भीड़ से छुड़ाया। चारों आरोपी हिरासत में पुलिस ने पकड़े गए युवकों की पहचान लाडपुरा निवासी दिनेश साटिया, ओमप्रकाश साटिया, कालू साटिया और दौलतपुरा निवासी प्रकाश धानका के रूप में की है। पुलिस चारों से गहन पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। — संबंधित ये खबर भी पढ़ें … अलवर में 2 गो तस्करों को पकड़कर लात-घूंसों से पीटा,VIDEO: मोनू मानेसर टीम ने पिकअप को कील डाल रोका, 5 गायों को गोकसी के लिए ले जा रहे थे आरोपी अलवर में गो रक्षकों ने 2 गो तस्करों की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। वे पिकअप गाड़ी में जयपुर से हरियाणा तीन गाय और दो बछड़े सहित पांच गोवंश ले जा रहे थे। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *